1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women Special- ब्यूटी के ये अनोखे शॉर्ट-कट्स करें ट्राय, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

- ज्यादा मशक्कत किए बिना ही आएगा पूरा निखार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 Jun 2023, 7:25 PM IST

shortcut_of_beauty.jpg

संजने सवरने की शौकीन महिलाएं पूर्व से ही सौलह सिंगार करती रहीं हैं। ऐेसे में इस सिंगार से जहां उनमें निखार आ जाता है। वहीं ये तो सर्वविदित है कि खूबसूरत दिखना हर औरत का सपना होता है। ऐसे में खूबसूरत दिखने के लिए महिलाएं अत्यधिक मशक् कत भी करती हैं, लेकिन इसके बावजूद कई बार मेकअप करते समय परफेक्शन नहीं आ पाता, जिसके कारण उन्हें काफी बुरा भी लगता है। परंतु क्या आप जानती हैं कि कुछ तरीकें भी हैं जिनकी मदद से आप आसानी से और कम समय में ही यह सब आसानी कर सकतीं हैं। तो चलिए जानते हैं इन बेहद खास और आसान तरीकों के बारे में...

1. लम्बी और फुल आइलैश
महिलाएं बेबी पाउडर की मदद से लम्बी और फुल आइलैश पा सकती हैं, इसके लिए मस्कारा के दो कोट के बीच इसे लगाएं और फॉल्सीज से ज्यादा मोटी लैश प्राप्त करें।

2. परफेक्ट विंग
महिलाओं को ज्यादा मशक्कत वंग लाइनर लगाने में करनी पडती है, लेकिन अब विंग लाइनर लगाने के मामले में आप ज्यादा मशक्कत करने से बच सकती हैं। इसे लिए क्रेडिट कार्ड या उसी की तरह का कुछ लेंं और अपनी लैशलाइन एंड्स पर रख लें। इसके बाद पेन लाइनर से परफेक्ट विंग को बना लें।

3. ज्यादा डार्क और जेल फॉर्म में
जेल लाइनर को रेग्युलर काजल पेन्सिल से बनाने के लिए अपनी काजल पेन्सिल को हल्का गर्म कर लें, ऐसा करने से वह ज्यादा गहरी यानि डार्क और जेल फॉर्म में आ जाएगी। अब इसे लगाने से पहले थोड़ा ठंडा होने दें।

4. ड्राय पाउडर से ब्रश
अपनी मैट लिपस्टिक को एक टिशू से ब्लॉट करने के बाद अब ड्राय पाउडर से ब्रश कर लें। जिससे यह लम्बे समय तक टिकी रहेगी। जिसके बाद एक कोट और लिपस्टिक का लगा लें।

5. एक ड्रॉप पेपरमिंट ऑइल
अपने लिप ग्लॉस में लिप प्लमपर के तौर पर एक ड्रॉप पेपरमिंट ऑइल मिला लें।

6 . बेकिंग सोडा
थोड़े से नीबू के रस में दो चम्मच बेकिंग सोडा अपने दांतों को चमकाने लिए मिला लें, इसके पश्चात दो मिनट तक ब्रश करें। वहीं यह भी जान लें कि बालों में बेकिंग सोडा ड्राय शैम्पू का काम करते हुए आपके बालों में लगे सारे तेल को सोखने का काम करेगा।

7. प्लेन वाईट नेल पॉलिश
आपकी रंगीन नेल पेंट का यदि आपको रंग ज्यादा ब्राइट चाहिए, तो पहले नाखून पर प्लेन वाईट पॉलिश का कोट लगाएं। जिसके बाद नेल पेंट का रंग ज्यादा ब्राइट दिखेगा।