
Valentine Week 2021
नई दिल्ली। वैलेंटाइन डे (Valentine's Day 2021)की शुरूआत 7 फरवरी से शुरू हो चुकी है। इस वीक में मनाया जाने वाला चॉकलेट डे यानि की आज का दिन 9 फरवरी को मनाया जाने वाला है जो कपल्स के लिए बे हद खास है। चॉकलेट डे के दिन लोग अपने पार्टनर को खास उपहार देकर रिश्तों में मिठास भरने की कोशिश करते हैं। चॉकलेट डे (Chocolate Day 2021)पर सभी लोग अपने पार्टनर के साथ-साथ खास दोस्तों का मुंह मीठा करने के लिए चॉकलेट देते हैं। यदि आप भी अपने रिश्ते को मजबूत करना चाहते है तो इस चॉकलेट डे (Chocolate Day 2021 )पर अपने पार्टनर को चॉकलेट देकर इस दिन को इस बनाए यादगार। जानिए इसके बारे में...
खूबसूरत चॉकलेट बॉक्स- आज के दिन कुछ लोग मात्र चॉकलेट देकर ही अपनी फीलिंग्स का इजहार करते हैं। लेकिन यदि इसे आप खास तरीके से इस उपहार को देगं तो पार्टनर की खुशी और दुगुनी हो जाएगी। इसके लिए आप चॉकलेट देने के लिए एक बास्केट खरीदें। उसमें अलग-अलग डिजाइन की रंगबिरंगी चॉकलेट डालकर खास मैसेज के साथ डेकोरेट करें। अब इस बास्केट को पार्टनर की पसंद अनुसार डेकोरेट कर अपने पार्टनर को गिफ्ट करें।
हैंगिंग चॉकलेट- आपने अक्सर खास मौकें पर कुछ पुरानी तस्वीरों देकर पुराने पल को याद कराने की कोशिश की होगी। लेकिन अब इस पुराने तरीके छोड़कर आप अपने पार्टनर और अपनी रोमांटिक तस्वीरों को छोटी-छोटी चॉकलेट पर लगाएं। सच में यह तोहफा देखते ही आपका पार्टनर खुशी से उछल पड़ेगा। इस चॉकलेट डे पर ऐसे सरप्राइज आपके पार्टनर के दिन को जरूर यादगार बना सकते है।
Updated on:
09 Feb 2021 06:19 pm
Published on:
09 Feb 2021 06:11 pm
बड़ी खबरें
View Allलाइफस्टाइल
ट्रेंडिंग
स्वास्थ्य
