30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Utility- इस रूट पर 1 सप्ताह के लिए रद्द रहेगी ट्रेन, कई का बदला समय- यहां देखें लिस्ट

- जानें कहां कहां ट्रेन रहने वाली हैं कैंसिल और किन किन का बदलेगा इनका मार्ग
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 30 Jun 2023, 11:57 AM IST

indian_railway.jpg

अनेक बार अलग-अलग कारणों के चलते भारतीय रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना, तो कभी इनके समय में बदलाव करना पड़ता है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का तक सामना करना पड़ता है। जबकि यह भी जान लें कि ये बदलाव यात्रियों को दिक्कतों से बचाने के लिए होते हैं, तभी तो रेलवे की ओर से प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट पहले ही जारी कर दी जाती है। इसी सब के बीच रेलवे ने अब बदलाव के चलते मुरादाबाद और धनबाद मंडल की कुछ ट्रेनों की लिस्ट जारी की है। दरअसल रेलवे के अनुसार मुरादाबाद मंडल और धनबाद मंडल के स्टेशनों पर कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी, तो चलिए देखते हैं कि क्या है इस लिस्ट में...

मुरादाबाद मंडल की ट्रेनों की स्थिति
लूप लाइन के कमीशनिंग के लिए मुरादाबाद मंडल में एनआई कार्य किया जाना है। इसी कारण के चलतेे रेलवे ने करीब एक सप्ताह के लिए त्रिवेणी एक्सप्रेस के परिचालन को रद्द कर दिया है। यहां जानें कि त्रिवेणी एक्सप्रेस कब से कब तक रद्द रहेगी -

- गाड़ी संख्या 15074/76 टनकपुर-सिंगरौली/ शक्तिनगर त्रिवेणी एक्सप्रेस 29 जून से 04 जुलाई तक रद्द रहेगी।
- वहीं 30 जून से 05 जुलाई तक गाड़ी संख्या 15073/75 सिंगरौली/ शक्तिनगर-टनकपुर त्रिवेणी एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

वहीं रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गाड़ी संख्या 13347/13348 बरकाकाना-पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस को पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल के गुरारू स्टेशन पर स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। इसी के तहत गुरुवार को गाड़ी संख्या 13347 बरकाकाना-पटना पलामू एक्सप्रेस 05.25 बजे गुरारू स्टेशन पहुंची, जिसके बाद यहां से 05.27 बजे आगे के लिए प्रस्थान किया। वहीं, गाड़ी संख्या 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस 23.02 बजे गुरारू पहुंचकर 23.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा धनबाद मंडल के हेंदेगीर और कोले स्टेशन के बीच शुक्रवार, 30 जून को 10.00 बजे से दोपहर 04.15 बजे तक ट्रैफिक ब्लॉक किया जाएगा। इसके चलते यहां ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा। प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट इस प्रकार है...

- इसके तहत जहां 29 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 11447 जबलपुर-हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस जबलपुर से 240 मिनट पुनर्निधारित समय से खुली - पश्चिम मध्य रेलवे और पूर्व मध्य रेल के सिस्टम में 240 मिनट नियंत्रित कर चलाई गई।

- 30 जून को चोपन से खुलने वाली गाड़ी संख्या 18614 चोपन-रांची एक्सप्रेस एक सौ बीस मिनट पुनर्निधारित समय से चोपन से खुलेगी।

- वहीं चोपन से 30 जून को खुलने वाली गाड़ी संख्या 03344 चोपन-गोमो स्पेशल पूर्व मध्य रेल सिस्टम में 30 मिनट नियंत्रित कर चलायी जाएगी।

ये ट्रेन भी कैंसिल रहेगी-
30 जून को कटनी-भुसावल एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त रहेगी।

ये ट्रेनें डायवर्ट
गाड़ी लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस भुसावल-इटारसी-जबलपुर के बजाय भुसावल-चंदूर बाजार- नारखेर-अमला-छिंदवाड़ा-नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर मार्ग होते हुए चलेगी।

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस अब भुसावल -इटारसी-जबलपुर के बजाय भुसावल-चंदूर बाजार-नारखेर-अमला-छिंदवाड़ा-नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर मार्ग होते हुए चलेगी।

सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस नागपूर-इटारसी-जबलपुर के बजाय बल्लरसाह-गोंदिया-बालाघाट-नैनपुर-कछपुरा-जबलपुर मार्ग होते हुए चलेगी।