12 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MP News Today Live : मध्य प्रदेश ब्रेकिंग न्यूज, यहां पढ़ें 27 जनवरी के सभी ताजा समाचार

MP News Today Live : आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों की सटीक जानकारी के लिए पढ़ें पत्रिका का लाइव ब्लॉग।

less than 1 minute read
Google source verification
MP News Today Live

Madhya Pradesh Latest News Live :

आज 27 जनवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।

2025-01-27 03:48:41 pm

MP News Today Live : बिजली बिल बकायदार हो जाएं सावधान!

Electricity bill defaulters

Electricity bill defaulters : मध्य प्रदेश में बिजली बिल बकायादारों के लिए बड़ा अलर्ट जारी किया गया है। एमपी पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है। लंबे समय से बकाया बिल जमा न करने वालों के नाम पोस्टर के माध्यम से सार्वजनिक स्थानों पर प्रदर्शित किए जाएंगे। बिजली कंपनी का उद्देश्य ऐसे उपभोक्ताओं पर दबाव बनाना है ताकि वे जल्द से जल्द अपना बकाया चुकाएं और कंपनी के आर्थिक नुकसान को रोका जा सके। पढ़ें पूरी खबर...

Electricity bill defaulters :

2025-01-27 03:28:18 pm

MP News Today Live : पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा के सरेंडर की सूचना

MP News

MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कार से 52 किलो सोना और करोड़ों रुपए नकदी के मामले में मोस्ट वांटेड पूर्व RTO आरक्षक सौरभ शर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। जानकारी मिल रही है कि सौरभ शर्मा ने सरेंडर कर दिया है। लोकायुक्त, ईडी और IT का इंतजार खत्म। दुबई से भारत लौट कर किया सरेंडर। जानकारी मिल रही है कि सौरभ की जान पर खतरे को लेकर उसके वकील राकेश पाराशर ने सोमवार को भोपाल जिला कोर्ट में सरेंडर कराया है। हालांकि, जिला कोर्ट के किसी जिम्मेदार द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गई है। वहीं, सौरभ का वकील राकेश पाराशर ने सरेंडर की जानकारी दी है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि, कुछ देर के भीतर सौरभ कोर्ट में सरेंडर कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

MP News :

2025-01-27 03:25:14 pm

MP News Today Live : EOW का दो जिलों के अधिकारियों के घर छापा

MP News Today Live : EOW का दो जिलों के अधिकारियों के घर छापा

EOW raids

EOW raids: मध्य प्रदेश में आय से अधिक संपत्ति के मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने आज सोमवार सुबह रतलाम और धार में नगर निगम के अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। रतलाम में नगर निगम के पूर्व उपायुक्त और वर्तमान में लेखाधिकारी विकास सोलंकी के घर पर ईओडब्ल्यू की टीम पहुंची है। वहीं, धार में रिंगनोद में विकास सोलंकी के पिता और आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक नंदकिशोर सोलंकी के घर पर भी EOW की टीम ने दबिश दी है। पढ़ें पूरी खबर...

EOW raids:

2025-01-27 03:13:32 pm

MP News Today Live : महू में बोले राहुल गांधी- 'संविधान खत्म हुआ तो कुछ नहीं बचेगा'

Rahul Gandhi Mhow Rally

Rahul Gandhi Mhow Rally : मध्यप्रदेश में महू में कांग्रेस द्वारा जय भीम, जय बापू, जय संविधान रैली का आयोजन किया गया है। लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले इन लोगों ने संविधान को रद्द करने की कोशिश की। उनका कहना था कि 400 सीटें आएंगी तो हम संविधान ही बदल देंगे। लोकसभा में 400 पार छोड़ो उन्हें सदन में मत्था टेककर घुसना पड़ा। जिस दिन ये संविधान खत्म हो गया, उस दिन देश के गरीबों के लिए कुछ नहीं बचेगा। पढ़ें पूरी खबर...

Rahul Gandhi Mhow Rally :

2025-01-27 03:08:38 pm

MP News Today Live : लाड़ली बहनों के लिए बड़ा अपडेट

MP News Today Live : लाड़ली बहनों के लिए बड़ा अपडेट

Ladli Behna Yojana

Ladli Behna Yojana : मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों का फिर से इंतजार खत्म होने वाला है। जल्द ही फरवरी 2025 के महीने में प्रदेश की करोड़ों बहनों को अगली किस्त का उपहार मिलने वाला है। बता दें कि लाड़ली बहनों के खाते में किस्त भेजने के लिए मोहन सरकार ने 5 हजार करोड़ का कर्ज भी लिया है। इस कर्जे से मध्‍य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का एरियर का भुगतान भी होना है। 1.29 करोड़ लाड़ली बहनों को इस बार गिफ्ट भी मिल सकता है। पढ़ें पूरी खबर...

Ladli Behna Yojana :

2025-01-27 03:03:33 pm

MP News Today Live : स्कूल में खीर-पुड़ी खाते ही 40 बच्चे बीमार

MP News : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां गणतंत्र दिवस के मौके पर बच्चे बीमार पड़ गए। जिसके बाद उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायतें होने लगी। बच्चों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है। यहां पर बेड कम पड़ गए। जिसके बाद जमीन पर लिटाकर इलाज करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर...

MP News :

2025-01-27 02:58:46 pm

mp news

mp news : मप्र-महाराष्ट्र के बीच प्रमुख रेल लाइन इंदौर-मनमाड़ प्रोजेक्ट की गति तेज होती दिखाई दे रही है। इंदौर जिले में प्रोजेक्ट के तहत डाली जानी वाली लाइन के लिए भूमि अधिग्रहण संबंधी नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। अधिग्रहण के बाद काम शुरू हो सकेगा। प्रोजेक्ट तेजी से चलेगा, क्योंकि निगरानी पीएमओ से होगी। पढ़ें पूरी खबर...

mp news :

2025-01-27 02:54:24 pm

MP News Today Live : जबलपुर में सड़क पर एक साथ 4 लोगों की हत्या

Jabalpur News

Jabalpur News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 कि.मी पाटन इलाके के अंतर्गत आने वाले टिमरी गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद में 4 लोगों की सड़क पर सनसनीखेज हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि, दो परिवारों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश के चलते ये सनसनीखेज हत्याकांड हुए हैं। एक परिवार के हमलावरों ने डंडे, चाकू और फरसे से हमला कर चार लोगों की हत्या कर दी। हमले में एक युवक बुरी तरह घायल भी हुआ है, जिसे गंभीर हालत में इलाज के लिए भेजा गया है। ये सनसनीखेज हत्याकांड जमीन विवाद से जुड़ा भी बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...

Jabalpur News :

2025-01-27 12:29:27 pm

MP News Today Live : प्रियंका गांधी का महू दौरा रद्द

Jai Bapu Jai Bhim Jai samvidhan Rally

Jai Bapu Jai Bhim Jai samvidhan Rally : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म स्थली महू में आयोजित कांग्रेस की ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली’ की शुरुआत से कुछ देर पहले ही कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैली में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं होंगी। पहले जानकारी थी कि , वो राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक साथ प्लेन से महू पहुंचेंगे। लेकिन, कुछ घंटे पहले उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। हालांकि, अन्य नेता इस रैली में शामिल हो रहे हैं। फिलहाल, प्रियंका रैली में क्यों नहीं आ रहीं, कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

Jai Bapu Jai Bhim Jai samvidhan Rally :

2025-01-27 12:27:20 pm

MP News Today Live : कांग्रेस की मेगा रैली को लेकर सियासत

MP News

MP News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू में कांग्रेस की विशाल ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान’ रैली का आयोजन सोमवार यानी आज करने जा रही है। इस के इस राष्ट्रीय समागम में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जन खरगे समेत देश-प्रदेश के लगभग सभी दिग्गज नेता शामिल होने जा रहे हैं। एक तरफ जहां कांग्रेस इस आयोजन में डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने का अनुमान जताते हुए जोर शोर से तैयारियां कर रही है तो वहीं, दूसरी तरफ उन्हीं तैयारियों से जुड़ी एक व्यवस्था को लेकर अब प्रदेश में सियासत शुरु हो गई है। पढ़ें पूरी खबर...

MP News :

2025-01-27 12:23:50 pm

MP News Today Live : महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा हुई उदास

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Account Hack : मध्य प्रदेश से खंडवा जिले की रहने वाली महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा बीते दो दिन से उदास हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में अक्सर हंसती, खिलखिलाती, बेबाक अंदाज में नजर आई मोनालिसा अब उदास नजर आ रही हैं। दरअसल, महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। जिससे वे बेहद परेशान हो गईं। यह जानकारी मोनालिसा ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर की है। पढ़ें पूरी खबर...

Maha Kumbh Viral Girl Monalisa Account Hack :

2025-01-27 12:21:31 pm

MP News Today Live : एमपी का मौसम बिगाड़ेगा नया ‘पश्चिमी विक्षोभ’

Western Disturbance Effect

Western Disturbance Effect : मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, ये बदलाव आगामी 1 फरवरी से देखने को मिल सकता है। दरअसल, प्रदेश के कई इलाकों में मावठ गिरने की संभावना है। ऐसे में 1 से 4 फरवरी के बीच सूब के पूर्वी और दक्षिणी हिस्से में बारिश के आसार जताए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर...

Western Disturbance Effect :

2025-01-27 12:19:43 pm

MP News Today Live : PM Awas Yojana के सर्वे शुरू

PM Awas Yojana

PM Awas Yojana : प्रधानमंत्री आवास को लेकर एक बार फिर सर्वे शुरू हो गया है। 17 जनवरी से शुरू हुआ यह सर्वे पूरे जिले में 31 मार्च तक लगातार चलेगा। जिसमें जो भी पात्र हितग्राही है, वह अपना नाम जुड़वा सकते है। ग्रामीण अंचल में बनाए जाने वाले आवास को लेकर एक तरफ जहां विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर सर्वे करेंगे। पढ़ें पूरी खबर...

PM Awas Yojana :

2025-01-27 11:26:52 am

MP News Today Live : एमपी में कांग्रेस की मेगा रैली

Congress Mega Rally in Mahu

Congress Mega Rally in Mahu : बाबा साहेब आंबेडकर पर गरमाई सियासत के चलते कांग्रेस आज 27 जनवरी को को उनकी जन्म स्थली महू में महारैली कर रही है। कांग्रेस ने जय बापू जय भीम जय संविधान रैली की तैयारियां पूरी कर ली हैं। रैली में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित दिग्गज नेता शामिल होंगे। कांग्रेस दावा कर रही है कि इस रैली में 2 लाख लोग शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर...

Congress Mega Rally in Mahu :