Live

आज 09 फरवरी 2025 को मध्य प्रदेश के लिए बेहद खास दिन है। आज दिनभर प्रदेशभर में विशेष गतिविधियां रहेंगी। इन सभी गतिविधियों की जानकारी Patrika.com आप तक पहुंचा रहा है। राज्य की बड़ी खबरों के बारे में जानने के लिए पढ़िये पत्रिका लाइव ब्लॉग।
2025-02-09 01:12:28 pm

Police Naxali Encounter : छत्तीसगढ़ में चल रही एंटी नक्सल ऑपरेशन के बीच मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में भी पुलिस और नक्सलियों के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई है। हालांकि, इस मुठभेड़ के बाद नक्सली मौके पर भारी तादाद में हथियारों का जखीरा और खाने-पीने का सामान छोड़कर फरार हो गए हैं। फिलहाल, हॉक फोर्स नक्सलियों के खिलाफ सर्चिंग ऑपरेशन चला रही है। पढ़ें पूरी खबर...
Police Naxali Encounter :2025-02-09 11:11:06 am

Tiger Smuggling in MP: टाइगर की हड्डियों से बनने वाले बोन ग्लो के लिए टाइगर का शिकार किया जा रहा है। यह आशंका टाइगर के कुख्यात शिकारियों की गिरफ्तारी के बाद लगाई गई है। दरअसल चीन, वियतनाम, दक्षिण पूर्व एशिया कामोत्तजक दवाओं के लिए इसकी डिमांड है। इसे पूरा करने के लिए तस्कर देश में शिकारियों से संपर्क साध रहे हैं। करोड़ों के कारोबार के लिए शिकारियों का गिरोह सक्रिय हो गया। वन विभाग इसका अलर्ट जारी कर चुका है। पढ़ें पूरी खबर...
Tiger Smuggling in MP:2025-02-09 11:05:24 am

Income Tax Raid in Gwalior : ग्वालियर में आयकर विभाग की टीम ने सिंघल परिवार की जयेंद्रगंज स्थित दो फर्मों हिंदुस्तान साख सहकारी और गालव सहकारी संस्था पर की गई सर्च की कार्यवाही में जो 140 करोड़ रुपए की डिमांड निकली है। उसकी वसूली के लिए 10 से 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है। पढ़ें पूरी खबर...
Income Tax Raid in Gwalior :2025-02-09 11:01:30 am

Global Investors Summit Bhopal : भोपाल में 24 फरवरी से दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स (जीआइएस) समिट शुरू होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानव संग्रहालय में इसका शुभारंभ करेंगे। पहली बार राजधानी भोपाल में होने वाली जीआइएस को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर मेगा प्रबंधन किया गया है। इसके लिए शहर को करीब 100 करोड़ रुपए के काम से संवारा जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Global Investors Summit Bhopal :2025-02-09 10:57:37 am

School Time Changed in Gwalior : ग्वालियर में सोमवार से सभी शासकीय, अशासकीय, सीबीएसई, आईसीएसई व शासन द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संचालित होंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अजय कटियार ने आदेश जारी कर दिए है। जबकि जनवरी माह में सर्दी अधिक पड़ने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए केजी, नर्सरी से कक्षा 8वीं तक के स्कूल का समय सुबह 7 से दोपहर 1 बजे की जगह सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक के लिए कर दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
School Time Changed in Gwalior :2025-02-09 10:52:08 am

MP Weather : जम्मू-कश्मीर से पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने के बाद हवा का रुख उत्तर दिशा से हो गया है। यह हवा अपने साथ कश्मीर से बर्फीली ठंडक लेकर आ रही है, जिससे मध्यप्रदेश में सर्दी बढ़ी गई है। मौसम विभाग के अनुसार 12, 13 और 14 फरवरी को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है । भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि, 20 फरवरी के बाद तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश के कई हिस्सों में शीतलहर चल रही है और तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। पढ़ें पूरी खबर...
MP Weather :2025-02-09 10:39:56 am

Transfer in MP : मंत्रियों को जरूरी तबादले दो दिन में करने होंगे। मोहन सरकार ने अंतिम समय सीमा 10 फरवरी तय की है। इसके बाद ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआइएस) तक तबादले नहीं होंगे। मंत्रियों को यह काम प्राथमिकता के आधार पर करने होंगे। दरअसल, सीएम ने शुक्रवार को तबादला नीति की समीक्षा की थी। इसमें मुख्य सचिव अनुराग जैन भी मौजूद थे। समीक्षा के दौरान तय किया गया कि जीआइएस राज्य के लिए बड़ा विषय है। इसे सफल बनाना पहली प्राथमिकता है। पढ़ें पूरी खबर...
Transfer in MP :