28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WPL 2027 Auction Live: 146 खिलाड़ी नीलामी के मैदान में, 27 की चमकेगी किस्मत, यहां देखें ऑक्शन की लाइव अपडेट

WPL 2027 Auction Live: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए आज बुधवार शाम 5.30 बजे से खिलाड़ियों की नीलामी होंगी। जहां 27 स्‍लॉट के लिए 146 खिलाड़ियों किस्‍मत दांव पर होगी। इससे जुड़ी सभी लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

lokesh verma

•

Updated: 28 Oct 2026, 3:00 PM IST

WPL 2027 Auction Live
WPL 2027 Auction (फोटो सोर्स: एक्‍स@/wplt20)

WPL 2027 Auction Live Updates: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 का आगाज जनवरी में होगा। लेकिन, इससे पहले आज 28 अक्‍टूबर को खिलाड़ियों का मिनी ऑक्‍शन होगा, जिसमें कुल 146 खिलाड़ियों की किस्‍मत दांव पर लगी होगी, लेकिन चमकेगी सिर्फ 27 की, क्‍योंकि पांचों फ्रैंचाइजी में इतने ही स्लॉट खाली है। यूपी वॉरियर्स (UPWW) के पास 3.75 करोड़ रुपये का सबसे बड़ा पर्स है। वहीं, मुंबई इंडियंस (MIW) के पास 90 लाख रुपये का सबसे छोटा पर्स है। जबकि गुजरात जायंट्स (GGW) 1.25 करोड़ रुपये के पर्स के साथ दूसरे नंबर, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCBW) के पास 1.15 करोड़ रुपये और दिल्ली कैपिटल्स (DCW) 1.10 करोड़ रुपये का पर्स है। ऑक्‍शन में भारतीय क्रिकेटर जी कमलिनी, स्नेह राणा और सुषमा वर्मा के साथ विदेशी खिलाड़ी ग्रेस हैरिस, जेस जोनासेन और सोफी मोलिनक्स पर सबकी निगाहें होंगी।

28 Oct 2026, 2:52 PM IST

WPL 2027 Auction Live: कोच्चि में नीलामी का मंच तैयार

WPL 2027 Auction Live: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्‍शन मंच तैयार हो चुका है। जहां आज 27 प्‍लेयर्स की किस्‍मत चमकने वाली है।

28 Oct 2026, 2:40 PM IST

WPL 2027 Auction Live: यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा पर्स तो मुंबई के पास सबसे छोटा

WPL 2027 Auction Live: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के मिनी ऑक्‍शन में यूपी वॉरियर्स के पास सबसे बड़ा 3.75 करोड़ रुपये का पर्स है। वहीं, मुंबई इंडियंस के पास सबसे छोटा सिर्फ 90 लाख रुपये का पर्स है।

28 Oct 2026, 2:24 PM IST

WPL 2027 Auction Live: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 का मिनी ऑक्‍शन आज कोच्चि में

WPL 2027 Auction Live: विमेंस प्रीमियर लीग 2027 के लिए 28 अक्‍टूबर को खिलाड़ियों की नीलामी भारतीय समयानुसार, शाम 5.30 बजे से कोच्चि में शुरू होगी।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल