24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Neeraj Udhwani Last Rites Highlights: नीरज का अंतिम संस्कार, पार्थिव देह देख बिलखती रही मां-पत्नी

CA Neeraj Udhwani Funeral LIVE Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए जयपुर के नीरज उधवानी का आज झालाना स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anil Prajapat

•

Updated: 30 Apr 2025, 5:52 PM IST

Neeraj-Udhwani-funeral-10

CA Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए जयपुर के नीरज उधवानी का आज झालाना स्थित मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। इस दौसान पत्नी आयुषी, बड़े भाई किशोर उधवानी सहित परिजन और रिश्तेदारों के अलावा हजारों लोग मौजूद रहे। पत्नी आयुषी चिता के पास हाथ जोड़कर खड़ी रही। वहीं, अंतिम संस्कार के वक्त हर किसी की आंखें नम थी।

इससे पहले अंतिम दर्शन के लिए नीरज के शव को मॉडल टाउन (मालवीय नगर) स्थित फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी में रखा गया। जहां पर सीएम भजनलाल शर्मा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित बीजेपी-कांग्रेस के तमाम नेता नीरज को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे। बता दें कि 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए जयपुर के सीएम नीरज उधवानी (33) का शव बुधवार रात जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा था। जहां पर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत भाजपा-कांग्रेस के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि दी थी।

नीरज को श्रद्धांजलि देने पहुंचे ये नेता

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संसदीय कार्यमंत्री जोराराम कुमावत, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा सहित बीजेपी—कांग्रेस के कई नेता श्रद्धांजलि देने के लिए नीरज के घर पर पहुंचे।

24 Apr 2025, 10:08 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: नीरज उधवानी का किया अंतिम संस्कार

जयपुर के झालाना स्थित मोक्षधाम में नीरज उधवानी का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान पत्नी आयुषी, बड़े भाई किशोर उधवानी सहित हजारों लोग मौजूद रहे। आयुषी चिता के पास हाथ जोड़कर खड़ी रही और रोती रही।

Neeraj Udhwani funeral-11

24 Apr 2025, 10:03 AM IST

Neeraj Udhwani funeral: मोक्षधाम में नीरज की पत्नी भी पहुंची

झालाना मोक्षधाम में अंतिम संस्कार से पहले पत्नी आयुषी अपने पति नीरज उधवानी के शव को देखकर फूट—फूटकर रोती रही। परिजन उन्हें लगातार सांत्वना दे रहे है। लेकिन, उनके आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं, नीरज के बड़े भाई किशोर अंतिम संस्कार से पहले के होने वाले विधि-विधान में लगे हुए थे।

24 Apr 2025, 9:53 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: कुछ ही देर में होगा अंतिम संस्कार

नीरज उधवानी की पार्थिव देह को झालाना के मोक्ष धाम लाया गया है। यहां विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाएगा। नीरज की अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हर किसी की आंखें नम थी।

Neeraj Udhwani funeral-9

24 Apr 2025, 9:38 AM IST

Neeraj Udhwani funeral: वासुदेव देवनानी ने नीरज की मां को दी सांत्वना

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज की तस्वीर पर फूल-माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद स्पीकर वासुदेव देवनानी ने नीरज की मां ज्योति से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

24 Apr 2025, 9:21 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: सीएम बोले-नीरज के परिवार के साथ सरकार

पहलगाम आतंकी हमले के शिकार नीरज उधवानी को अंतिम श्रद्धांजलि देने के बाद राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी हैं। केंद्र ने कड़े फैसले लिए हैं, लेकिन ऐसे और फैसलों की जरूरत है।

24 Apr 2025, 9:10 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: सीएम ने मृतक के परिजनों को दी सांत्वना

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए नीरज उधवानी के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान नीरज के परिजन फूट-फूटकर रोते रहे। सीएम भजनलाल ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

24 Apr 2025, 9:05 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: गहलोत सहित कई कांग्रेसी नेता मौजूद

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी के आवास पर मौजूद पूर्व सीएम अशोक गहलोत, टीकाराम जूली और गोविंद सिंह डोटासरा।

24 Apr 2025, 9:02 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: सीएम भजनलाल भी पहुंचे

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी को श्रद्धांजलि देने के लिए सीएम भजनलाल शर्मा और विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी एक साथ पहुंचे।

24 Apr 2025, 8:56 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज उधवानी के घर पर मौजूद डिप्टी सीएम दिया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा और मंत्री जोगाराम।

Neeraj Udhwani funeral-2

24 Apr 2025, 8:54 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: केंद्रीय मंत्री सहित बीजेपी-कांग्रेस के कई नेता मौजूद

नीरज को श्रद्धांजलि देने के लिए केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित बीजेपी और कांग्रेस के कई नेता पहुंचे।

Neeraj Udhwani funeral

24 Apr 2025, 8:42 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: ​डिप्टी सीएम दिया कुमारी भी पहुंची

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज को श्रद्धांजलि देने के लिए मॉडल टाउन पहुंची डिप्टी सीएम दिया कुमारी।

 

24 Apr 2025, 8:39 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: डिप्टी सीएम बैरवा पहुंचे मॉडल टाउन

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नीरज को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके घर पर पहुंचे डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा।

Premchand Bairwa

24 Apr 2025, 8:35 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: घर के बाहर पुलिस का जमावड़ा

नीरज के घर के बाहर डेढ़ सौ से ज्यादा पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

24 Apr 2025, 8:34 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: झालाना स्थित मोक्षधाम में होगा अंतिम संस्कार

नीरज की पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए गुरुवार सुबह 9 बजे झालाना स्थित मोक्षधाम ले जाया जाएगा।

24 Apr 2025, 8:32 AM IST

Neeraj Udhwani funeral : कुछ ही देर में आएंगे सीएम भजनलाल

कुछ ही देर में सीएम भजनलाल शर्मा नीरज को श्रद्धांजलि देने उनके घर जाएंगे।

24 Apr 2025, 8:30 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: सुबह से ही जुटने लगी भीड़

आतंकी हमले में मारे गए जयपुर के सीए नीरज उधवानी के घर के बाहर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी है। वहीं, रातभर से रिश्तेदार और पड़ोसी मौजूद है। यहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

24 Apr 2025, 8:28 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: आज होगा अंतिम संस्कार

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले में मारे गए जयपुर के सीए नीरज उधवानी का आज अंतिम संस्कार होगा।

24 Apr 2025, 8:28 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: साथ में भाई-भाभी भी आए

नीरज की पार्थिव देह के साथ पत्नी आयुषी, बड़े भाई किशोर, भाभी शुभि भी आए।

24 Apr 2025, 8:27 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: पुलिस सुरक्षा के बीच घर लाया गया शव

रात 8 बजकर 50 मिनट पर पुलिस सुरक्षा के बीच नीरज की पार्थिव देह फॉरेस्ट व्यू रेजीडेंसी पहुंची, सीधे ही पुलिस ने अंदर प्रवेश कराया और रेजीडेंसी का मुख्य गेट बंद कर दिया। इस बीच सैनिक कल्याण मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी पहुंचे और सीधे रेजीडेंसी में चले गए।

24 Apr 2025, 8:13 AM IST

Neeraj Udhwani funeral LIVE Update: देर रात पहुंचा शव, एयरपोर्ट पर पहुंचे कई नेता

बुधवार देर रात नीरज का शव जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां पर उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत भाजपा-कांग्रेस के कई नेता श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़