2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Khinwsar By Election Result 2024: अपने ही राजनीतिक गुरू को डांगा ने दी मात, RLP हारी; कांग्रेस की जमानत जब्त

Khinwsar By Election Result 2024 Live: राजस्थान में सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज मतों की गिनती हुई। खींवसर से बीजेपी के रेवंतराम डांगा को जीत मिली है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नागौर

•

image

Nirmal Pareek

•

Updated: 23 Nov 2024, 9:04 PM IST

Khinwsar By Election Result 2024 Live: राजस्थान में सात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए हुए मतदान के बाद आज मतों की गिनती हुई। खींवसर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी के रेवंतराम डांगा ने हनुमान बेनीवाल को पटखनी देते हुए RLP को हरा दिया है। अभी तक के परिणामों में बीजेपी के रेवंतराम डांगा ने जीत दर्ज की, वहीं आरलपी की कनिका बेनीवाल दूसरे स्थान पर रही। यहां कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी की जमानत जब्त हो गई।

बता दें, नागौर की खींवसर उपचुनाव के 20वें राउंड के बाद भाजपा जीत चुकी है। 20वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के रेवंतराम डांगा को 13870 वोटों की बढ़त मिली है। 20वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा को 108402 और रालोपा की कनिका बेनीवाल को 94532 को वोट मिले हैं।

23 Nov 2024, 2:11 PM IST

खींवसर से रेंवतराम डांगा की जीत

नागौर की खींवसर उपचुनाव के 20वें राउंड के बाद भाजपा जीत चुकी है। 20वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के रेवंतराम डांगा को 13870 वोटों की बढ़त मिली है। 20वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा को 108402 और रालोपा की कनिका बेनीवाल को 94532  को वोट मिले हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी रतन चौधरी को केवल 5434 वोट मिले हैं। उनकी जमानत जब्त हो गई है।

23 Nov 2024, 1:45 PM IST

कांटे के मुकाबले में बीजेपी आगे

नागौर की खींवसर उपचुनाव के 18वें राउंड में भी भाजपा को बढ़त मिली है। 18वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के रेवंतराम डांगा को 901 वोटों की बढ़त मिली है। 18वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रेवंतराम डांगा को 5278, रालोपा की कनिका बेनीवाल को 4377 और कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी को 323 वोट मिले हैं।

23 Nov 2024, 1:01 PM IST

बेनीवाल के राजनीतिक करियर पर पड़ेगा असर

खींवसर सीट की दिलचस्प बात यह है कि इस बार हनुमान बेनीवाल ने अपनी पत्नी कनिका बेनीवाल रालोपा के टिकट से चुनाव मैदान में उतारा था। चुनाव प्रचार के दौरान कनिका बेनीवाल और उनके पति के बयानों ने खींवसर को काफी चर्चा में ला दिया था। सियासी जानकारों का मानना है कि इस चुनाव के नतीजे हनुमान बेनीवाल के राजनीतिक करियर पर भी असर डालेंगे।

23 Nov 2024, 12:56 PM IST

बीजेपी के डांगा को भारी बढ़त

नागौर की खींवसर उपचुनाव के 15वें राउंड में भाजपा को बढ़त मिली है। 15वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के रेवंतराम डांगा को 9307 वोटों की बढ़त मिली है। रालोपा की कनिका बेनीवाल को उनसे पीछे हो गई है। वहीं, कांग्रेस की डॉ. रतन चौधरी अब तक केवल 4025 वोट मिले हैं। इससे लग रहा है कि खींवसर में कांग्रेस की जमानत जब्त होने वाली है।

23 Nov 2024, 12:18 PM IST

राजस्थान उपचुनाव का अब तक का अपडेट

चौरासी में- BAP आगे
सलूंबर में -BAP आगे
झुंझुनू में - बीजेपी की जीत तय
रामगढ़ में- कांग्रेस आगे
दौसा में - कांग्रेस आगे
खींवसर में- BJP आगे
उनियारा-देवली - BJP आगे

23 Nov 2024, 12:13 PM IST

खींवसर में RLP फिर पीछे

खींवसर में 12वें राउंड में भारतीय जनता पार्टी के रेवंतराम डांगा को 2801 वोटों की बढ़त मिली है। वहीं, कनिका बेनीवाल दूसरे स्थान पर हैं। खींवसर में हनुमान बेनीवाल की जमीन खिसकती नजर आ रही है। खींवसर में थली बेल्ट की काउंटिंग अब पूर्ण होने वाली है, अब सालक और सरू बेल्ट की गिनती होगी। सालक और सरू बेल्ट बीजेपी का क्षेत्र माना जाता है।

23 Nov 2024, 11:55 AM IST

10वें राउंड के बाद बीजेपी आगे

खींवसर उपचुनाव में वोटों की गिनती के बाद बीजेपी और आरएलपी में कांटे की टक्कर चल रही है। मतगणना में 10वें राउंड में RLP कनिका बेनीवाल को 4163 वोट, बीजेपी के रेवत राम डांगा को 7761 वोट, कांग्रेस की रतन चौधरी को 225 वोट मिले है।

23 Nov 2024, 11:40 AM IST

9वें राउंड के बाद RLP ने बनाई बढ़त

नागौर के खींवसर में 9वें राउंड में फिर रालोपा को बढ़त मिली है। अब ओवरऑल बढ़त भी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के खाते में आ गई है। 9वें राउंड में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी की कनिका बेनीवाल को 1603 वोटों की बढ़त मिली है।

23 Nov 2024, 11:10 AM IST

यहां मूछ मुंडवाने का हुआ था एलान

बता दें, खींवसर वह सीट है जहां के रहने वाले गजेन्द्र सिंह खींवसर, जो कि राजस्थान सरकार में केबिनेट मंत्री हैं उन्होंने इस बात की घोषणा की थी कि भाजपा हार जाती है तो वह अपना सिर और मूंछे मूंडवा लेंगे।