Live

Abhijit Deepke Tiranga March Live: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने आज यानी 16 अक्टूबर को नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में तिरंगा मार्च की घोषणा की है। CJP के ऐलान के बाद दिल्ली नगर निगम ने पार्क को दो दिन के लिए बंद रखने का नोटिस जारी किया है। दूसरी तरफ 16 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने अपना पक्ष रखा है। पुलिस उपायुक्त और पीएमएमसी की डीसीपी नेहा यादव ने कहा कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को देखते हुए इलाके में पहले से ही निषेधाज्ञा लागू है और लोगों से अपील है कि वे गैरकानूनी जमावड़े का हिस्सा न बनें।
2026-10-16 06:43:47 am
डीसीपी नेहा यादव ने बताया कि सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए शांति बनाए रखने और लोगों तथा सार्वजनिक व निजी संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा पहले से ही लागू है। दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों और आम जनता से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी भीड़ या जमावड़े का हिस्सा न बनें, जो बीएनएसएस की धारा 163 के तहत जारी आदेशों का उल्लंघन करता हो। आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
2026-10-16 06:40:44 am
अभिजीत दीपके ने दावा किया है कि इंटेलिजेंस ब्यूरो के लोग उनके घर के आसपास निगरानी कर रहे हैं। बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां उनका पीछा कर रही हैं। दिल्ली पुलिस के जवान सिविल ड्रेस में उन पर नजर रख रहे हैं। उन्हें कभी भी हिरासत में लिया जा सकता है।