10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

होमगार्ड भर्ती को शासन की हरी झंडी, पंचायत चुनाव खत्म होते ही शुरू होगी भर्तियां

पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) के समाप्त होते ही प्रदेश में 10 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 7 Apr 2021, 9:29 AM IST

होमगार्ड भर्ती को शासन की हरी झंडी, पंचायत चुनाव खत्म होते ही शुरू होगी भर्तियां

होमगार्ड भर्ती को शासन की हरी झंडी, पंचायत चुनाव खत्म होते ही शुरू होगी भर्तियां

लखनऊ. पंचायत चुनाव (Panchayat Chunav) के समाप्त होते ही प्रदेश में 10 हजार होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। शासन ने विभाग के प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है। होमगार्ड विभाग में करीब 30 हजार पद खाली हैं और 10 वर्षों से भर्ती नहीं हुई है। इसके पहले जो भर्तियां हुई थीं वो मृतक के आश्रितों के लिए थीं। अब पंचायत चुनाव के समाप्त होते ही होमगार्ड जवानों की भर्ती की जाएगी। इनमें आठ हजार पुरुष और दो हजार महिलाएं शामिल होंगी। विभाग में मुख्यालय स्तर पर अधिकारियों ने जवानों की भर्ती का खाका तैयार करना शुरू कर दिया गया है।

30 हजार पद खाली

होमगार्ड मुख्यालय डीआईजी रणजीत सिंह ने कहा कि विभाग में पिछले करीब 10 सालों से भर्ती नहीं हुई है। इस कारण 30 हजार पद खाली है। होमगार्ड थाने, यूपी 112, इंडस्ट्री, जिला प्रशासन समेत अन्य संस्थानों में ड्यूटी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव अनिल कुमार द्वतीय के मार्गदर्शन में होमगार्ड भर्ती को लेकर यह प्रस्ताव बना था। शासन ने इस पर मंजूरी दे दी है। पहले फेज में 10 हजार भर्तियां करने के बाद आगे की प्रक्रिया शुरू होगी। प्रत्येक वर्ष लगातार करीब तीन हजार होमगार्ड सेवानिवृत्त हो रहे हैं। लंबे समय से विभाग में जवानों की भर्ती न होने के कारण खाली पदों की संख्या बढ़ती जा रही है।

ये भी पढ़ें:इस तारीख से हो सकती है यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा, पढ़ें अपडेट्स

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार का बड़ा फैसला, सूबे से बाहर हो चुकी थ्री नॉट थ्री राइफल का पंचायत चुनाव में होमगार्ड करेंगे इस्तेमाल