मौजूदा कानून में गोकशी, गोवंश तस्करी, गोवंश का अंगभंग या जानलेवा चोट पर सात साल तक जेल और 10 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है। न्यूनतम तीन साल की सजा और पांच हजार जुर्माना तय है। लेकिन योगी सरकार के प्रस्तावित कानून में 10 साल तक जेल, पांच लाख तक जुर्माने का प्रावधान किया गया है। साथ ही तस्करी और अंगभंग पर भी सजा तय की गई है।