19 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस ने 11 दिग्गज नेताओं को जारी किया नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब, कई उम्रदराज पूर्व सांसद, विधायक के नाम शामिल

कांग्रेस ने 2022 चुनाव के लिए कमर कस ली है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को लेकर भी पार्टी नेत्रत्व सजग है।
2 min read
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Nov 21, 2019

Congress

Congress

लखनऊ. कांग्रेस ने 2022 चुनाव के लिए कमर कस ली है। वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं, नेताओं को लेकर भी पार्टी नेत्रत्व सजग है। अनुशासनहीनता कांग्रेस कतई बर्शास्त नहीं कर रही। लेकिन कुछ नेताओं ने ऐसा किया है जिसको लेकर पार्टी ने उन्हें नोटिस जारी किया है। अनुशासन समिति के सदस्य पूर्व विधायक अजय राय ने उत्तर प्रदेश की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी व उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर विगत दिनों में अनुशासनहीनता करने पर कई लोगों को नोटिस जारी कर एक दिन के अंदर स्पष्टीकरण व उनका जवाब मांगा है। इनमें ज्यादातर नेता उम्र दराज हैं।

ये भी पढ़ें- होमगार्ड मामले में लखनऊ में हुआ बहुत बड़ा घोटाला, एक ही थाने में हुआ लाखों का गबन, डीजीपी ने तुरंत सभी जिलों में जारी किए निर्देश

दो बैठकों में अनुपस्थिति के कारण पार्टी ने उठाया है यह कदम-

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह-प्रभारी धीरज गुर्जर ने भी इस संबंध में एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि कई नेताओं के खिलाफ अनुशासनहीनता के मामले में नोटिस जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई नेता चाहे कितना भी वरिष्ठ सदस्य क्यों न हो, यदि अनुशासनहीनता की है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं यूपी कांग्रेस कमेटी के प्रमुख अजय कुमार लल्लू द्वारा हाल में बुलाई गई दो बैठकों में उम्रदराज नेता अनुपस्थिति थे, जिस कारण यह कदम उठाया गया है।

ये भी पढ़ें- शादी के दिन अदिति सिंह ने जारी की खास तस्वीर, पिता को याद करते हुए दिया बड़ा भावुक बयान

इन नेताओं को भेजा गया नोटिस-

जिन नेताओं का नोटिस जारी किया गया है उनमें पूर्व सांसद संतोष सिंह, पूर्व एमएलसी सिराज मेंहदी, पूर्व गृहमंत्री रामकृष्ण द्विवेदी, पूर्व मंत्री सत्य देव त्रिपाठी, एआईसीसी के सदस्य राजेन्द्र सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक भूधर नारायण मिश्र, पूर्व विधायक हाफिज मोहम्मद उमर, पूर्व विधायक विनोद चैधरी, पूर्व विधायक नेक चन्द्र पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष युवा कांग्रेस स्वयं प्रकाश गोस्वामी, गोरखपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष संजीव सिंह का नाम शामिल हैं।