27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / अखिलेश ने जैसे ही छुए नेताजी के पैर, कार्यकर्ताओं ने चीख-चीख कर कही ये बात..तुरंत मुलायम ने दिया ये बयान

अखिलेश ने जैसे ही छुए नेताजी के पैर, कार्यकर्ताओं ने चीख-चीख कर कही ये बात..तुरंत मुलायम ने दिया ये बयान

अखिलेश ने जैसे ही छुए नेताजी के पैर, कार्यकर्ताओं ने चीख-चीख कर कही ये बात..तुरंत मुलायम ने दिया ये बयान
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 23 Sep 2018, 2:33 PM IST

mulayam singh yadav

अखिलेश ने जैसे ही छुए नेताजी के पैर, कार्यर्ताअों ने चीख-चीख कर कही ये बात..तुरंत मुलायम ने दिया ये बायन

लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर साइकिल रैला के जरिए लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार अभियान की शुरुआत की। खास बात यह है कि शिवपाल के सेक्‍युलर मोर्चा गठन के बीच पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी इस रैली में शामिल हुए। इस दौरान मुलायम सिंह यादव ने कार्यकर्ताअों को संबोधित करते हुए कहा कि बूढ़ों का सम्मान करें, समाजवादी पार्टी कभी बूढ़ी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि लड़कियों को समाजवादी पार्टी में शामिल करें। लड़कियों को पार्टी में जिम्मेदारी दी जानी चाहिए थी। वहीं इस दौरान मुलायम सिंह ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी सरकार ने 15 लाख देने का वादा किया था, लेकिन एक रुपए तक नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार झोठ बोलकर सत्ता में आई।

अखिलेश यादव ने कहा...

वहीं सपा के सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रैली को संबोधित करते हुए सबसे पहले नेता जी का आभार जताते हुए अखिलेश यादव समेत पार्टी नेताओं ने उनके चरण स्पर्श किये और गर्मजोशी के स्वागत किया। कार्यकर्ता मुलायम सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा, मौसम अच्छा है, आज सभी को साइकिल चलानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय यात्रा और नेताजी के आने से पार्टी को नई ऊर्जा मिली है। आधी आबादी के बिना लोकतांत्र अधूरा है। साइकिल का एक पहिया अम्बेडकर विचारधारा और दूसरा लोहिया विचारधारा का है।


बता दें कि पिछले एक महीने से प्रदेश के विभिन्न जिलों में पार्टी कार्यकर्ता लोकतंत्र एवं देश बचाने के लिए साइकिल यात्रा निकाल रहे हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव खुद साइकिल यात्रा का स्वागत करने के लिये इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस समारोह में सपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उस समय जबरदस्त उत्साह और जोश देखा गया जब स्वयं मुलायम सिंह यादव इसमें शामिल होने के लिये अचानक मंच पर पहुंचे।

सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र चौधरी ने बताया कि केंद्र व प्रदेश की भाजापा सरकारों ने जनता को निराश किया है। जातीय एवं सांप्रदायिक उन्माद की राजनीति से समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की है। विकास नहीं हो रहा। नौजवानों का भविष्य बेकारी के कारण अंधकार में है।

किसान आत्महत्या को मजबूर हैं। कानून व्यवस्था चौपट है, महिलाएं व बच्चियां सहमी हैं। ऐसी तमाम समस्याओं व अखिलेश यादव के संदेश को लेकर साइकिल यात्री प्रत्येक विधान सभा क्षेत्र के गांव-गांव गए थे।