10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवपाल ने किया सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों के नाम का ऐलान, यहां देखें नाम

दिल्ली में अखिलेश के मंच पर मुलायम को देखते ही शिवपाल ने कर दी बड़ी घोषणा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 24 Sep 2018, 11:11 AM IST

shivpal

शिवपाल ने किया सेक्युलर मोर्चा के मंडल प्रभारियों के नाम का ऐलान, यहां देखें नाम

लखनऊ. समाजवादी पार्टी (सपा) में हाशिये पर रहने के बाद हाल में 'समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा' का गठन करने वाले शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का मंडल प्रभारियों की सूची जारी की है। बता दें कि इससे पहले शिवपाल यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चे के प्रवक्ताओं को नियुक्त किया था। जिसमें सपा के कई बड़े नेता भी शामिल थे। इसी क्रम अब शिवपाल यादव ने सेक्युलर मोर्चा के उत्तर प्रदेश में मंडल प्रभारियों की नियुक्ति भी कर दी है।

यह भी पढ़ें- शिवपाल के अरमानों पर मुलायम ने फेरा पानी, अखिलेश यादव के साथ कर दिया बड़ा ऐलान, खुशी से झूम उठे सपाई

ये रही लिस्ट

इसमें आगरा मंडल में देवेंद्र गुप्ता, आजमगढ़ में राम दर्शन यादव, इलाहाबाद में प्रकाश राय, कानपुर में रघुराज सिंह शाक्य, गोरखपुर में एमपी यादव, फैजाबाद में प्रेम प्रकाश वर्मा, अलीगढ़ में रक्षपाल सिंह प्रभारी बनाये गए हैं। इसके अलावा झांसी में विष्णुपाल सिंह, वाराणसी में देवेंद्र सिंह, लखनऊ में राम सिंह यादव, बस्ती में बाबू राम निषाद, बरेली में फरहत मियाँ, मिर्जापुर में जय सिंह और मेरठ में डा. त्यागी प्रभारी बनाये गए हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने जैसे ही छुए नेताजी के पैर, कार्यकर्ताअों ने चीख-चीख कर कही ये बात..तुरंत मुलायम ने दिया ये बयान

प्रवक्ता की लिस्ट में ये हुए थे शामिल

शारदा प्रताप शुक्ला, सैयद शादाब फातिमा, दीपक मिश्र, नवाब अली अकबर, सुधीर सिंह, प्रो. दिलीप यादव, अभिषेक सिंह आशू, मोहम्मद फरहत रईस खान तथा अरविंद यादव को प्रवक्ता बनाया है।

बता दें कि अखिलेश यादव के साइकिल रैली का समापन में मुलायम सिंह यादव भी नजर आये। जिसे लेकर शिवपाल यादव का भी बड़ा बयान आया। उन्होंने कहा कि कभी-कभी बहुत से लोगों को बिना मेहनत के काफी कुछ मिल जाता है वहीँ कुछ लोगों को मेहनत करने के बाद भी कुछ नहीं मिलता है। शिवपाल के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि उनका इशारा अखिलेश यादव की तरफ था।