28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रीन से रेड जोन में आया यह जिला! एक साथ आए करीब 100 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

यूपी में 5301 हुए कोरोना संक्रमित- बीते पांच दिनों में आए 1174 मामले सामने
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 May 2020, 5:28 PM IST

madhya pradesh coronavirus red zone gwalior is 55

रेड जोन में भी सर्वे टीम बिना पीपीई किट के कर रही स्क्रीनिंग, बढ़ा खतरा

लखनऊ. यूपी में कोरोना नए आयाम स्थापित कर रहा है। मई माह की शुरुआत से ही प्रतिदिन मामलों में तेजी से वृद्धि देखी जा रही हैं। दिन में अब 250 से 300 नए मामले सामने आ रहे हैं। बीते पांच दिनों में 1174 नए मामले सामने आए हैं। इसकी के साथ प्रदेश में देखते ही देखते कुल आंकड़ा 5000 के पार चला गया है। जिन जिलों से जहां पहले 10-10 मामले सामने आ रहे थे, वहीं अब उन्हीं जिलों से 15-15 से भी ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। सबसे ज्यादा भयावह स्थिति तो बाराबंकी की है जहां बुधवार को आई रिपोर्ट में 95 लोग संक्रमित मिले। यह संख्या यूपी में किसी भी जिले में एक दिन में आई अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले बारांबकी में केवल 25 मामले ही थे। इसमें कोई दो राय नहीं कि इस वृद्धि का कारण मुंबई, सूरत व अन्य राज्यों से आ रहे श्रमिक हैं। विषय इसलिए भी अब और चिंताजनक है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों में इसका संक्रमण फैलना शुरू हो गया है।

गुरुवार की बात करें तो जौनपुर में 16, आजमगढ़ में 15, सिद्धार्थनगर में 11, रामपुर में 10, महराजगंज में 8, बस्ती में 6, उन्नाव में 4, कानपुर में 3, हरदोई, हमीरपुर व कन्नौज में 2-2 मामले सामने आए हैं व मथुरा में एक संक्रमित मिला है। जिसके बाद यूपी में संक्रमितों की संख्या 5301 पहुंच गई है। यूपी में अब तक 3066 लोग डिस्चार्ज हो चुके हैं। 2108 एक्टिव मामले हैं। वहीं मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 127 हो गया हैं। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि पिछले 5 दिन में 1,174 नए मामले सामने आए हैं। पूल टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- चिलचिलाती धूप में प्रवासी मजदूरों की ऐसी खिदमत कर रहे हैं रोजेदार, देखें वीडियो

बाराबंकी में 121 एक्टिव केस-

बुधवार को आई रिपोर्ट में बाराबंकी में 95 सैम्पल पॉजिटिव पाए गए। बाराबंकी के जिलाधिकारी की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक नगर के मोहल्ला गुलरिया गार्दा में एक, पीड़ में सात, गदिया कटरा में सात, बंकी में एक और नगर पंचायत जैदपुर में दो लोगों सहित कुल 26 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सिरौली गौसपुर तहसील क्षेत्र के अनूपगंज, जलालाबाद और भवानीगंज में तीन संक्रमित पाए गए हैं। इसके अलावा फतेहपुर के तहसील में 17 लोगों के सैम्पल पॉजिटिव आए हैं। रामनगर तहसील क्षेत्र में कुल 14 नए संक्रमित पाए गए हैं। वहीं रामसनेहीघाट तहसील क्षेत्र में 10 लोगों के सैम्पल पॉजिटिव आए हैं। इन्हें एल-वन अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- बनारस में कोरोना के 8 नए मरीजों की पुष्टि, दो दिन में ही बढ़े 22 मरीज

उन्होंने बताया कि हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र के त्रिवेदीगंज में एक, हैदरगढ़ ब्लॉक में चार और सिद्धौर में 15 लोगों के सैम्पल पॉजिटिव आने की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग की टीम संबंधित गांव पहुंचकर संक्रमितों को लेकर कोविड-19 के एल-वन अस्पताल बनाए गए हिन्द मेडिकल कॉलेज पहुंची। इस प्रकार बाराबंकी जनपद में कोरोना पाजीटिव मरीजों की संख्या 121 हो गई है। डीएम के मुताबिक इन 95 सैम्पल में से एक अन्य जनपद से प्राप्त शव से लिया गया था। अतः जनपद में इस समय 121 एक्टिव केस हैं। बताया जा रहा है कि सामने आए 95 केस में से 49 मामले प्रवासी श्रमिकों से जुड़े हैं। कुछ दिनों पहले यह जिला ग्रीन जोन में था। अब एकाएक इतने मामलों के बाद यह रेड जोन में आ गया है।