28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बनारस में कोरोना के 8 नए मरीजों की पुष्टि, दो दिन में ही बढ़े 22 मरीज

- 123 पहुँची covid 19 पॉजिटिव की संख्या
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 20 May 2020, 9:15 PM IST

corona

corona

वाराणसी. मंगलवार के बाद बुधवार को भी बनारस में कोरोना का कहर जारी रहा। बुधवार को 8 मरीजों की पुष्टि हुई है, जिसके बाद वाराणसी में कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123 हो गई है। आठ नए मरीजों में एक वाराणसी का व्यापारी, फल विक्रेता है, वहीं 6 मरीज प्रवासी है जिसमें से पांच मुंबई से एवं एक अहमदाबाद से वाराणसी आया है।

ये भी पढ़ें- "यहां पूरा घर रहने के लिए है, दिल्ली में तो एक कमरे में ही गुजारा करना पड़ता था, अब यहीं काम करूंगा, वापस नहीं जाऊंगा"

मुम्बई से आए मरीजों में कौन खान का

मुंबई से वापस आए पांच प्रवासी मरीजों में एक 22 वर्षीय मरीज ग्राम नारायणपुर थाना चौबेपुर का निवासी है। दूसरा 40 वर्षीय मरीज ग्राम कुरौना थाना जनसा का रहने वाला है। तीसरा 20 वर्षीय ग्राम छतौना थाना चौबेपुर निवासी है। 18 वर्षीय चौथा मरीज ग्राम खेवसीपुर थाना लोहता का रहने वाला है। 18 वर्षीय पांचवा मरीज दूलही गड़ाही मैदागिन थाना कोतवाली का निवासी है।

ये भी पढ़ें- प्रियंका गांधी के सचिव व अजय कुमार लल्लू के खिलाफ FIR दर्ज, बसों के प्रवेश को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

ये अहमदाबाद से आया था बनारस
अहमदाबाद से वापस आया 61 वर्षीय छठा मरीज ग्राम खरगीपुर थाना चौबेपुर का रहने वाला है। 50 वर्षीय सातवां मरीज विशेश्वरगंज मंडी का गुड़-चीनी व्यापारी है जोकि हबीबपुरा पिशाचमोचन थाना चेतगंज का निवासी है। 36 वर्षीय आठवां मरीज माधोपुर सिगरा का निवासी है। चंदवा मंडी में भारत सेवा आश्रम के सामने फल बेचने का कार्य करता है।

इस प्रकार जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 123 हो गई है। 70 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 49 है । जबकि 4 लोगों की मौत हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग