इन बाल कलाकारों में अनुष्का सेन, जपतेज सिंह, रुद्र सोनी, अमन सिद्दीकी, रूबल जैन एवं दर्शील सफारी आदि प्रमुख हैं। डा. गाँधी ने आगे बताया कि अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को 10 लाख रूपये के नगद पुरस्कारों से सम्मानित किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्मों का चयन एक अन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा किया जायेगा, जिनमें निल्स मामरोज (डेनमार्क), लाली किक्नावेलीज (जार्जिया), विद्याशंकर एन जोईस (भारत), श्याम प्रसाद (भारत) एवं विनोद गनात्रा (भारत) शामिल हैं।
फिल्म के माध्यम से सकारात्मक उपयोग एव नैतिक गुणों को विकसित करना