12 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: 3 दिनों का सार्वजनिक अवकाश घोषित, जानें क्या है वजह

15 अगस्त के बाद आपको लगातार तीन दिनों का सार्वजनिक अवकाश मिलने वाला है। आइए आपको बताते हैं क्या है इसके पीछे की वजह।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Swati Tiwari

•

Updated: 15 Aug 2024, 11:52 AM IST

अगस्त का महीना मतलब छुट्टी वाला महीना। इस महीने का इंतजार सिर्फ बच्चे ही नहींं बल्कि ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी और शिक्षक भी करते हैं। बाकी महीने की तुलना इस महीने में छुट्टी ज्यादा मिलती है। इस महीने से मौसम में बदलाव के साथ ही त्योहारों का सिलसिला शुरू हो गया है। बता दें कि 15 अगस्त के बाद आपको लगातार 3 दिनों की छुट्टी मिलने वाली है। आइए जानते हैं क्या है इसके पीछे का कारण।

15 अगस्त के बाद तीन दिन की

आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस का त्योहार मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि 15 अगस्त के बाद आपको तीन दिन का सार्वजनिक अवकाश मिलने वाला है। 17 और 18 अगस्त को शनिवार और रविवार है जिसकी वजह से ज्यादातर जगहों पर छुट्टी रहती है। इसके अतिरिक्त 19 अगस्त को भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन पड़ रहा है। इस महीने 3 छुट्टियां आपको एक साथ मिल रही है। अगर आप 16 अगस्त की छुट्टी ले लें तो समझिए आपको लंबा वीकेंड मिलने वाला है। आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।

इस महीने मिलेंगी इतनी छुट्टियां 

इस महीने 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है, 19 अगस्त को रक्षाबंधन और 26 अगस्त को जन्माष्टमी का त्योहार है। इस मौके पर सार्वजनिक अवकाश होता है। इस महीने कुल पांच शनिवार हो रहे हैं। जबकि चार रविवार हैं। ऐसे में कर्मचारियों को 12 दिन की छुट्टी मिल रही है।