तबादलों में कुल 38 जिलों के डीएम बदले गए हैं। इनमें लखनऊ, झांसी, इटावा, फतेहपुर, मैनपुरी, मथुरा, कन्नौज, बुलंदशहर, बाराबंकी, भदोही, हमीरपुर, प्रतापगढ़, फर्रुखाबाद, बागपत, रायबरेली, कुशीनगर, देवरिया, शामली, हापुड़, पीलीभीत, हरदोई, अमरोहा, सीतापुर, गाजियाबाद, सहारनपुर, गौतमबुद्धनगर, बदायूं, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, कानपुर नगर, बरेली, रामपुर, चंदौली, मऊ, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, हाथरस और बलरामपुर में नए डीएम की तैनाती हुई है। कानपुर नगर में काफी समय से तैनात कौशलराज शर्मा को लखनऊ की कमान सौंपी गई है जबकि बरेली के सुरेन्द्र सिंह को कानपुर नगर भेजा गया है।