
corona positive-री-सैंपल में फिर बच्चा आया कोरोना पॉजिटिव
लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार तक कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 7499 पहुंच गई। इनमें कुल 4,462 कोरोना मरीज हुए ठीक होकर घर जा चुके हैं। वहीं 2833 का इलाज जारी हैं। अब तक राज्य में हुई कुल 204 मौतें हो चुकी हैं। वहीं शनिवार को अमेठी में कोरोना बम फंटा है। यहां एक साथ 36 नए मामले सामने आए हैं। इससे पूर्व मंगलवार को भी यहां एक साथ 33 नए मामले सामने आए थे। वहीं सिद्धार्थनगर में तीन, फर्रुखाबाद में दो, गाजीपुर में दो, मिर्जापुर में दो, चित्रकूट में एक, कासगंज में एक व्यक्ति में कोरोना की पुष्टी हुई है।
यूपी में रिकवरी रेट बेहतर-
यूपी स्वास्थ्य के प्रमुख सचिव अमित मोहन का कहना है कि यूपी में रिकवरी रेट और बेहतर हो गया है। प्रदेश में अब रिकवरी रेट लगभग 59% चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस संक्रमण से घबराने की जरूरत नहीं है। बड़ी संख्या में लोग उपचारित होकर घर जा रहे हैं। 95% मामलों में कोई काॅम्प्लिकेशन नहीं होती हैं, केवल 5% में काॅम्प्लिकेशन तभी होती हैं, जब लोग विलम्ब से अपनी जांच करवाते हैं। साथ ही उन्होंने प्रदेश में वापस आ रहे श्रमिकों को लेकर कहा कि इनमें जो होम क्वारंटाइन में हैं, उनको होम क्वारंटाइन का बहुत मजबूती से पालन करना है। निगरानी समितियों को मजबूती से इसका पालन करवाना है।
अमेठी में 99 एक्टिव मामले-
अमेठी में शुक्रवार देर रात आई रिपोर्ट में 36 नए मामले सामने आए हैं। जिला मजिस्ट्रेट ऑफिस के मुताबिक जिले में अब 99 एक्टिव केस हो गए हैं। चीफ मेडिकल ऑफिसर आरएम श्रीवास्तव ने बताया कि इन सभी मरीजों को गौरीगंज के L-1 अस्पताल असैदापुर में भर्ती किया गया है। बाकी को अमेठी के जगदीशपुर में राधेश्याम सत्य प्रचार ट्रामा सेंटर में रखा गया है। वहीं 28 लोग कोरोना वायरस को मात देकर अपने घर पहुंच गए हैं।
Published on:
30 May 2020, 5:53 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.