27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक दिन की राहत के बाद यूपी में फिर बढ़ा कोरोना का ग्राफ, आज 371 मिले संक्रमित, 9000 पार हुई कुल संख्या

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों के कुल मामले नौ हजार को पार कर गए हैं। एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को दोबारा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 4 Jun 2020, 4:39 PM IST

Coronavirus: भावनगर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Coronavirus: भावनगर जिले में एक ही परिवार के तीन सदस्य कोरोना पॉजिटिव

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस मरीजों के कुल मामले नौ हजार को पार कर गए हैं। एक दिन की राहत के बाद गुरुवार को दोबारा कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में एकाएक बढ़ोतरी देखने को मिली। बुधवार को केवल 141 नए मामले सामने आए, जो बीते 20 दिन में दर्ज सबसे कम मामले है। इससे पूर्व 12 मई को 116 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। वहीं बीते एक हफ्ते की बात करें तो प्रतिदिन 300 से ज्यादा औसत के साथ कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं बढ़ी है। गुरुवार को एक बार फिर संख्या में जबरदस्त इजाफे के साथ 371 नए मामले सामने आए। यह चौथी बार है जब कोरोना के एक दिन में 300 से ज्यादा मामले मिले हैं। इससे पूर्व दो जून को 369, 31 मई को 378, 21 मई को 341 नए मामले सामने आए थे। इनमें ज्यादा तर मरीज यूपी में वापस आए श्रमिक कामगार हैं।

ये भी पढ़ें- 8 जून से खुलेंगी यूपी की सभी अदालतें, निर्देश के साथ जारी हुई गाइडलाइन्स, ड्रेस कोड भी निर्धारित

9237 हुए कोरोना संक्रमित-

यूपी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन के अनुसार कुल मामलों में 28 फीसदी मामले श्रमिकों से जुड़े हैं। 2,466 प्रवासी मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अमित मोहन के अनुसार यूपी में 9237 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें एक्टिव कोरोना केस 3553 है जब्कि 5439 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। अभी तक कोरोना पॉजिटिव 245 लोगों की मौत हुई है। गुरुवार को कानपुर में 20, बिजनौर में 10, मथुरा में 4, कासगंज में 3, चित्रकूट में 11, देवरिया में नौ नए मामले सामने आए हैं।

ये भी पढ़ें- अखिलेश यादव ने यूपी आए श्रमिकों की समस्याओं का लिया संज्ञान, यूं पहुंचाई मदद

77,416 श्रमिकों के हुए टेस्ट, इनमें तीन फीसदी पॉजिटिव-

यूपी में वापस आए श्रमिकों व कामगारों में तीन प्रतिशत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। गौरतलब है कि प्रवासी मजदूरी के आगमन से कोरोना संक्रमण फैलने का डर था। हालांकि उनके आगमन से कोरोना मामलों का प्रतिदिन औसत भी बढ़ता दिखा, लेकिन इनमें से कम ही लोग संक्रमित मिले। यूपी में अब तक कुल तीन लाख चार हजार से ज्यादा कोविड-19 टेस्ट किए हैं, इनमें करीब 77,416 प्रवासी मजदूरों भी शामिल हैं। टेस्ट में 2,466 प्रवासी मजदूरों कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जो आंकड़ों के हिसाब से बहुत ज्यादा नहीं है।

रिकवरी रेट दे रहा कुछ राहत-

यूपी में कोरोना रिकवरी रेट यहां राहत दे रहा है। 9237 मरीज़ों में से 5439 मरीज डिस्चार्ज होकर घर वापस जा चुके हैं। प्रतिदिन 100 से 200 मरीजों की स्वस्थ होने के उपरान्त अस्पतालों से छुट्टी हो रही है। यूपी स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव अमित मोहन के अनुसार यूपी में रिकवरी रेट 59.2 फीसदी है, जो राष्ट्रीय औसत व बाकी राज्यों की तुलना में काफी बेहतर है। गुरुवार को 200 से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हुए हैं।