30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लखनऊ के 5 चिकित्सा संस्थानों को 30 वेंटिलेटर मिले

वेंटिलेटर मरीजों के लिये संजीवनी का कार्य करेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 3 May 2021, 8:07 PM IST

लखनऊ के 5 चिकित्सा संस्थानों को 30 वेंटिलेटर मिले

लखनऊ के 5 चिकित्सा संस्थानों को 30 वेंटिलेटर मिले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से आज फ्लिपकार्ट कम्पनी द्वारा लखनऊ के 5 चिकित्सा संस्थानों को 30 वेंटिलेटर कंचन वर्मा, प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कारपोरेशन लिमिटेड के माध्यम से उपलब्ध कराये गए हैं। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि कोरोना महामारी के इस संक्रमण काल मे ये वेंटिलेटर मरीजों के लिये संजीवनी का कार्य करेंगे।

वेंटिलेटर वितरण की विस्तृत जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक ने बताया कि 7-7 वेंटिलेटर एस.जी.पी.जी.आई. तथा के.जी.एम.यू. लखनऊ को, 5-5 वेंटिलेटर आर.एम.एल तथा कैंसर इंस्टीट्यूट लखनऊ को और 6 वेंटिलेटर बलरामपुर अस्पताल लखनऊ को प्रदान किये गए हैं।

वहीं फ्लिपकार्ट संस्था द्वारा राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा से जिला कारागार लखनऊ को 05 Manual Sanitary Napkin Vinding Machine Vend-10 एवं 05 Sanitary Napkin Disposal Machine HH-200 उपलब्ध करायी गई।

इसे भी पढ़े:मातृ दिवस पर रिलीज होगा अनुराग मौर्य का नया गाना चेहरा सलोना

इसे भी पढ़े:सुप्रीट कोर्ट से किया वादा फेल, मतगणना में उड़ी गाइड लाइन की छज्जिया