28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में फटा कोरोना बम, एक दिन में आए रिकॉर्ड 341 मामले, यह जिला निकला नोएडा-मेरठ के आगे, मिले 54 मामले

- यूपी में आज 341 संक्रमित मरीजों की हुई पुष्टि - आज तक कुल कोरोना मरीजों की संख्या - 5515 - सक्रिय मामले 2173 - ठीक हुए - 3204 - 138 लोगों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 May 2020, 10:48 PM IST

Corona news

Corona news

लखनऊ. कोरोना वायरस यूपी में नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। गुरुवार को यूपी में 341 नए कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जो यूपी में एक दिन में दर्ज अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। इससे पूर्व 19 मई को 323 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इसी के साथ कुल कोरोना मरीजों की संख्या 5515 पहुंच गई हैं। इनमें 2173 सक्रिय मामले है वहीं 3204 ठीक हो चुके हैं। जारी आंकड़ों के मुकाबिक बीते 24 घंटे में 138 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। वहीं अभी तक कोरोना से यूपी में 138 लोगों की मौत हो चुकी हैं। बाराबंकी में सबसे ज्यादा 54 मामले सामने आए हैं। 19 मई तक यहां केवल 29 कोरोना मरीज ही थे। केवल दो दिनों में 104 मामलों की बढ़ोत्तरी के साथ इस जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 133 पहुंच गई है, जिनमें 131 मामले एक्टिव है। इनमें 60 फीसदी मामले प्रवासियों से जुड़े हुए हैं। आगरा (142) के बाद बाराबंकी दूसरा जिला है जहां वर्तमान में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले हैं। वहीं मेरठ में 126 तो नोएडा में गुरुवार तक केवल 92 एक्टिव मामले हैं।

ये भी पढ़ें- सुलतानपुर में एकाएक मिले दर्जन भर कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी हैं प्रवासी मजदूर

प्रवासी कामगारों/श्रमिकों के लिए जा रहे सैम्पल्स-

प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि आरोग्य सेतु अलर्ट जनरेट होने पर लोगों को कन्ट्रोल रूम से काॅल किया जा रहा है। अब तक कुल 26,512 लोगों को फोन कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली गयी है। इनमें 401 लोगों को होम क्वारंटाइन किया गया है तथा 74 लोग कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं, जिनका विभिन्न चिकित्सालयों में उपचार चल रहा है। 42 लोग उपचारित होकर घर चले गए हैं। आशा वर्कर्स द्वारा 5,42,543 प्रवासी कामगारों/श्रमिकों के घर पर जाकर सम्पर्क कर 46,142 लोगों का सैम्पल इकट्ठा किया गया, जिनमें 1,230 लोग कोविड-19 पाॅजिटिव पाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- छात्रों के लिए चली बसों के लिए राजस्थान सरकार ने यूपी सरकार को भेजा 36.36 लाख का बिल

अन्य जिलों की बात करें तो जौनपुर में 16, आजमगढ़ में 15, सिद्धार्थनगर में 11, रामपुर में 10, महराजगंज में 8, बस्ती में 6, उन्नाव में 4, कानपुर में 3, हरदोई, हमीरपुर व कन्नौज में 2-2 मामले सामने आए हैं व मथुरा में एक संक्रमित मिला है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन ने बताया कि पिछले 5 दिन में 1,174 नए मामले सामने आए हैं। पूल टेस्टिंग में कोरोना पॉजिटिव केस बढ़ रहे हैं।