28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सुलतानपुर में एकाएक मिले दर्जन भर कोरोना पॉजिटिव मरीज, सभी हैं प्रवासी मजदूर

जिले में प्रवासी मजदूरों के आने के बाद से एकाएक दर्जन भर लोगों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सुल्तानपुर

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 21 May 2020, 7:37 PM IST

Sultanpur news

Sultanpur news

सुलतानपुर. प्रवासी मजदूरों की आगमन से कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। जिले में प्रवासी मजदूरों के आने के बाद से एकाएक दर्जन भर लोगों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट मिलने के बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हो गई। जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या अब 38 पर पहुंच गई है। जिला प्रशासन ने सभी 38 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को एनआईटी में बने एल-1 हॉस्पिटल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- ग्रीन से रेड जोन में आया यह जिला! एक साथ आए करीब 100 नए मामले, स्वास्थ्य विभाग की बढ़ी चिंता

जिले में बुधवार देर रात प्रवासी मजदूरों के आने के बाद एकाएक दर्जन भर कोरोना पॉजिटिव केस मिल गए। मुम्बई, कोलकाता और गुजरात से आये मजदूरों में से दर्जन भर कोरोना पाजिटिव मरीजों के मिलने से जिला प्रशासन के हाथ- पांव फूल गए और प्रशासनिक अमले में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 38 हो गई, जो वर्तमान में एक्टिव केस हैं। वहीं देखा जाए तो जिले भर में अब तक सामने आए कुल मामलों की संख्या 41 तक पहुंच गई है। कोरोना पॉजिटिव ये सभी दर्जन भर कोरोना संक्रमित लोग प्रवासी लोगों की प्रशासन द्वारा जारी की गई सूची में शामिल हैं।

जिलाधिकारी सी इंदुमती के मुताबिक बाहर से आये सभी लोगों का सैंपल 16,17 और 18 मई को ही जांच के लिए भेजा गया था। अब एक दर्जन लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन सभी लोगों को केएनआईटी में इलाज के लिए शिफ्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें- इटावा में भाई, भाभी समेत की थी 6 की हत्या, कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा

एसपीजीआई से आई रिपोर्ट में दर्जन भर संक्रमित-

डीएम सी. इंदुमति ने कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि एसजीपीजीआई लखनऊ से कुल 97 लोगों की सैंपल की रिपोर्ट आई हैं, इनमे 12 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर पाजिटिव मरीजों में एक व्यक्ति पड़ोसी जिले अमेठी के पूरे राजा सदान का निवासी है। जबकि जिले के कुड़वार थाना क्षेत्र के महाराजगंज, भंडरा, सरकौड़ा भाला बक्श का पुरवा के अलावा भदैया के पूरे नाथू और पाल्हनपुर निवासियों का ब्लड रिपोर्ट पॉजिटिव आया है।

कंटेंमेंट जोन घोषित-

डीएम सी इंदुमती के अनुसार जिले की जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के सदरपुर में दो केस, जयसिंहपुर के फतेहपुर संगत में एक केस मिला है। वही बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली बाजार के परवर कालो में एक, धनपतगंज के पटना मणिपुर में एक केस और दूबेपुर के डाली का पुरवा पल्हीपुर में एक केस मिला है। प्रशासन ने इन सभी स्थानों को कंटेंमेंट जोन घोषित कर सील कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कोरोना पॉजिटिव मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए डोर टू डोर जांच और क्षेत्र को सैनिटाइज करवाने की मुक्कमल तैयारी भी शुरू है।

बड़ी खबरें

View All

सुल्तानपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग