
यूपी के 56 जिले सूखे की चपेट में, अलर्ट जारी
लखनऊ. यूपी में मानसून की बेरुखी से जहां लोग परेशान हैं तो वहीं किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं। इसको देखते हुए सरकार भी अलर्ट हो गई है। बारिश न होने के कारण सूबे के कई जिले भयंकर सूखे की चपेट में आ गए हैं। जुलाई अब खत्म होने को है, लेकिन मानसून की बेरुखी ऐसी है कि कई जिलों में पांच फीसदी भी बारिश नहीं हुई है। इससे खरीफ की बोआई और रोपाई किसान नहीं कर पा रहे हैं। वहीं बेहद कम बारिश को देखते हुए योगी सरकार भी अलर्ट हो गई है। कृषि निदेशालय ने हालात पर नजर रखने के लिए अधिकारियों को अलर्ट जारी कर दिया है।
मौसम विभाग के अनुसार बुंदेलखंड में चित्रकूट से लेकर पूर्वांचल में चंदौली, कुशीनगर और पश्चिमी यूपी में मैनपुरी, कासगंज गाजियाबाद तक बारिश नहीं हो रही है ऐसे में किसान पानी के लिए एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। सूबे के कई जिले तो ऐसे हैं जहां 20 प्रतिशत तक बारिश नहीं हुई है। बतादें कि पिछले साल 40 फीसदी से कम बारिश वाले केवल छह जिले थे, लेकिन इस बार यह संख्या 30 तक पहुंच गई है। वहीं सामान्य से 40 से 60 फीसदी कम बारिश की बात करें तो करीब 26 जिले इस श्रेणी में हैं।
सूबे में सूखे की स्थिति ऐसी है कि अभी तक केवल 37 फीसदी खेती योग्या जमीन पर ही बोआई हो पाई है। कृषि विभाग इस संबंध में जिलास्तरीय अधिकारियों से बोआई संबंधी रिपोर्ट मांगी है। कृषि निदेशक सोराज सिंह बताते हैं कि इस बार कम बोआई का कारण कम बारिश का होना है। उन्होंने कहा कि कृषि विभाग ३१ जुलाई तक इंतजार करेगा, उसके बाद अंतिम रिपोर्ट बनाई जाएगी, उसमें बोआई की जो भी स्थिति होगी, उसे शासन को भेज दिया जाएगा।
इन जिलों की हालत दयनीय
चित्रकूट, मऊ, चंदौली, वाराणसी, पीलीभीत, महराजगंज, संतकबीरनगर, रायबरेली, जालौन, रामपुर, बस्ती, कुशीनगर, ललितपुर, गाजीपुर, बदायूं, इटावा, देवरिया, आजमगढ़, जौनपुर, अमरोहा, कानपुर देहात, महोबा, बलिया, गौतमबुद्धनगर, फतेहपुर, औरेया, कौशांबी, गाजियाबाद, कासगंज, मैनपुरी, मिर्जापुर, इलाहाबाद, हमीरपुर, सीतापुर, अमेठी, अलीगढ़, संत रविदासनगर, सोनभद्र, बांदा, झांसी, बरेली, गोंडा, फिरोजाबाद, हापुड़, बिजनौर, संभल, फैजाबाद, लखनऊ, हरदोई, मेरठ, मुरादाबाद, शामली बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर नगर, प्रतापगढ़।
Published on:
18 Jul 2018 07:42 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
