1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीते छह दिनों में छह नए जिले हुए कोरोना से प्रभावित, 18 की हुई मौत

उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में मई माह के छह दिनों में छह नए जिले कोरोनावायरस के प्रभावित हुए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 6 May 2020, 5:46 PM IST

coronavirus sampling in jodhpur

सैंपल दिया जोधपुर में, पॉजिटिव आने पर रोगी को फोन किया तो बोला मैं पाली में हूं

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। यूपी में मई माह के छह दिनों में छह नए जिले कोरोनावायरस के प्रभावित हुए हैं। सिद्धार्थनगर, देवरिया, महोबा, कुशीनगर, अमेठी, कोरोना प्रभावित जिलों की फेहरिस्त में शामिल हुए। जिसके साथ ही कुल जिलों की संख्या 67 हो गई है। वहीं इस माह 18 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को मेरठ और जौनपुर में एक-एक की कोरोना से मौत हुई है। इसी के साथ ही यूपी में मौतों का आंकड़ा 58 पहुंच गया है। 30 अप्रैल तक यह संख्या 40 थी।

ये भी पढ़ें- सीएम योगी ने कई दिनों बाद विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कोरोना की लड़ाई को कमजोर करने में लगे हैं यह लोग

कुल 2969 हुए संक्रमित, 1080 डिस्चार्ज-

गुरुवार को भी यूपी में कोरोना से 100 से ज्यादा मामले सामने आए है। आगरा में बुधवार को 13, कानपुर में 15, वाराणसी में नौ, अलीगढ़ में छह, बस्ती में चार, मथुरा में चार लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 2969 हो गई है। इनमें 1080 पॉजिटिव मरीज के होने से स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी सी राहत महसूस की है। डिस्चार्ज हो रहे लोगों की संख्या में भी तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। मंगलवार को 185 मरीज डिस्चार्ज किए गए, तो बुधवार को भी करीब सवा सौ मरीजों ने कोरोना को मात दी है।