लखनऊ. उत्तर प्रदेश में परिषदीय प्राथमिक स्कूलों में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा की अंतिम उत्तरमाला आज शनिवार दोपहर बाद घोषित हो जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय एलनगंज में इसकी तैयारी चल रही है। सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यूपी में 69000 सहायक अध्यापक भर्ती की लिखित परीक्षा का रिजल्ट भी अगले हफ्ते में आ जाएंगे। हाईकोर्ट की डबल बेंच का फैसला आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक सप्ताह में भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए हैं।