30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Agneepath Scheme के तहत Record : 7.5 लाख युवाओं ने किया वायु सेना के लिए Application

युवाओं का सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए आवेदन करना उनकी इस ओर उत्सुकता को बताने के लिए काफी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 18 Jul 2022, 12:48 AM IST

Agneepath Scheme के तहत Record :  7.5 लाख युवाओं ने किया वायु सेना के लिए Application

Agneepath Scheme के तहत Record : 7.5 लाख युवाओं ने किया वायु सेना के लिए Application

(Agneepath Scheme 2022 ) भारतीय वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने कहा है कि देश में अग्निपथ योजना के तहत वायुसेना को करीब 7.5 लाख आवेदन हासिल हुए हैं। उनका ये बयान ऐसे समय में आया है जब केंद्र की अग्निपथ स्‍कीम पर विपक्ष हो-हल्‍ला मचा कर इसको युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगा रहा है। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया है कि इतनी संख्या में युवाओं का सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए आवेदन करना उनकी इस ओर उत्सुकता को बताने के लिए काफी है।

(Agneepath Scheme 2022 ) वायु सेना प्रमुख ने कहा कि केंद्र की ये योजना युवाओं की इच्‍छा और उनकी उत्सुकता को प्रदर्शित करती है। उन्‍होंने ये भी कहा कि इस बार जितने आवेदन वायुसेना को मिले हैं इससे पहले इतनी बड़ी संख्या में कभी हासिल नहीं हुए थे। इस योजना के तहत जवानों की चयन की प्रक्रिया को तय समय में पूरा करना एक बड़ी चुनौती है। इसको दिसंबर तक पूरा किया जाना है।


(Agneepath Scheme 2022 ) इससे पहले विपक्षी दलों ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ बैठक कर सशस्त्र बलों के लिए शुरू की गई नई अग्निपथ भर्ती योजना पर चिंता जताते हुए इसे वापस लेने या संसदीय जांच के लिए भेजने के लिए कहा था । बता दें कि IAF ने केंद्र द्वारा अग्निपथ योजना शुरू किए जाने के 10 दिन बाद 24 जून को पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की । IAF के अनुसार, किसी भी भर्ती चक्र में सबसे अधिक आवेदन 6,31,528 हासिल हुए थे, जबकि इस बार इनकी संख्‍या 7,49,899 तक पहुंच गई है ।

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग