1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में 7 लाख 81 हजार बालिकाएं लाभान्वित

7 lakh 81 thousand girls benefited in Kanya Sumangala Yojana- बालिकाओं के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Sumagla Kanya Yojana) के अंतर्गत अब तक 07 लाख 81 हजार बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 27 Jul 2021, 9:30 AM IST

Kanya Sumangala Yojana

Kanya Sumangala Yojana

लखनऊ.7 lakh 81 thousand girls benefited in Kanya Sumangala Yojana. बालिकाओं के लिए शुरू की गई मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (Mukhyamantri Sumagla Kanya Yojana) के अंतर्गत अब तक 07 लाख 81 हजार बालिकाएं लाभान्वित हुई हैं। ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को इस योजना का लाभ मिले इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ बालिकाओं के स्वास्थ्य व शिक्षा के स्तर में वृद्धि करने और उनके उच्चजव भविष्य के लिए सहायक है।

मानक के अनुसार पहुंचाएं लाभ

अपने सरकारी आवास पर ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के सम्बन्ध में समीक्षा करते हुए सीएम योगी ने कहा कि इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए लक्ष्य निर्धारित कर पात्र बालिकाओं तक योजना का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, आशा वर्कर्स, अध्यापकों व प्रधानाचार्यों, बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालय आदि से ‘मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना’ के सम्बन्ध में समन्वय व संवाद किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मण्डल व जनपद स्तर पर योजना के प्रभावी कार्यान्वयन के ठोस प्रयास किए जाएं। मानक के अनुसार पात्र बालिकाओं तक योजना का लाभ पहुंचाने की दिशा में बेहतर रणनीति के साथ कार्य किए जाएं।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने लखनऊ समेत 6 शहरों में जानी लाइट हाउस की हकीकत, इस योजना में मिलेंगे कई लाभ

ये भी पढ़ें: बेटियों के लिए फायदेमंद है भाग्यलक्ष्मी योजना, मिलते हैं पूरे दो लाख रुपये, जानें स्कीम की पूरी डिटेल

बड़ी खबरें

View All

लखनऊ

उत्तर प्रदेश