यूपी के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 67,321 है। जो लोग पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं उनकी संख्या 2,27,442 हो गई है। उत्तर प्रदेश में सरकारी क्षेत्र के आरटी-पीसीआर लैब में शुक्रवार को 50,076 टेस्ट किए गए। कल प्रदेश में कुल 1,50,652 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 72,17,980 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है। प्रदेश की पॉजिटिविटी रेट 4.14 % है। प्ररदेश में 34,920 लोग होम आइसोलेशन में हैं। अब तक 1,44,147 लोगों ने होम आइसोलेशन का विकल्प लिया है, जिसमें से 109,227 की होम आइसोलेशन अवधि समाप्त हो चुकी है।