जो कर्मचारी 31 मई 2017 के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं और जो अप्रैल 2018 तक सेवानवृत्त होने वाले हैं उन्हें बोनस की पूरी धनराशि का भुगतान मिलेगा। राज्य कर्मचारी अराजपत्रित की कुल संख्या करीब आठ लाख, सहायता प्राप्त शैक्षणिक संस्थानों के शिक्षकों की संख्या करीब पांच लाख, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की संख्या करीब एक लाख तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों की संख्या करीब दो हजार है।