लखनऊ. चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chaudhry Charan Singh International Airport) पर 9.77 किलोग्राम सोने के बिस्किट एक व्यक्ति के पास से बरामद किए गए हैं। रियाद से आए दो तस्कर एक कस्टम हवलदार की मिलीभगत से 9.77 किलोग्राम सोना (Gold) एयरपोर्ट से बाहर निकाल ले गए। वे अपने अंडर वियर के पॉकेट और बेल्ट में छिपाकर सोने के 77 बिस्किट लेकर विमान से चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे थे। यहां कस्टम ड्यूटी पर तैनात एक हवलदार की मदद से दोनों तस्करों को ग्रीन चैनल से बाहर सुरक्षित निकाला गया। सोने की डिलीवरी मुजफ्फरनगर में होनी थी। सूचना मिलने पर डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने तेज रफ्तार कार दौड़ाकर तस्कर और उसके हैंडलर को लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे से पकड़ा। टीम ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर दोनों एसयूवी का पीछा किया।