11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी खबर – बूथ के अंदर राजनाथ सिंह, साथ में कमल निशान, मामला पहुंचेगा कोर्ट

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जिस पोलिंग बूथ पर मतदान किया, वहां मतदान कक्ष में मतदान पेटी के ठीक पीछे कमल निशान बना दिखाई दिया।

2 min read
Google source verification

लखनऊ

image

Laxmi Narayan

Nov 26, 2017

rajnath singh

लखनऊ. केंद्रीय गृह मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने लखनऊ के मॉल एवेन्यू स्थित म्युनिसिपल नर्सरी स्कूल के पोलिंग बूथ पर रविवार सुबह वोट डाला। केंद्रीय मंत्री ने लखनऊ के महापौर और पार्षद पदों के लिए अपने मत का उपयोग किया। केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने जिस पोलिंग बूथ पर मतदान किया, वहां मतदान कक्ष में मतदान पेटी के ठीक पीछे कमल निशान बना दिखाई दिया। विपक्षी दलों ने भाजपा और प्रशासन पर हमला बोला है। बसपा ने कहा है कि वह इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएगी।

किसी अफसर ने नहीं दिया ध्यान

केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह रविवार सुबह पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे थे। यहां जब उन्होंने वोट डाला तो पत्रकारों ने उनकी तस्वीर कैमरे में कैद की। राजनाथ सिंह जिस स्थान पर खड़े होकर मतदान कर रहे थे, उस जगह पर पीछे कमल का निशान बना दिखाई दिया। केंद्रीय मंत्री के ठीक पीछे कमल का निशान बना दिखाई दिया लेकिन पोलिंग बूथ पर तैनात किसी मजिस्ट्रेट ने इस पर ध्यान नहीं दिया। लोग यहां लगातार आकर वोट डालते रहे लेकिन इस चुनाव ड्यूटी में तैनात किसी अफसर ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

विपक्षी दलों ने बोला हमला

विरोधी दलों ने इस मामले को मुद्दा बनाकर प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। बसपा की महापौर प्रत्याशी बुलबुल गोदियाल ने कहा कि यह सरासर बेईमानी है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को कोर्ट में लेकर जाएंगी। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी भाजपा पर हमला बोला है। आप प्रत्याशी प्रियंका माहेश्वरी ने कहा है गृह मंत्री के सामने कानून का उल्लंघन हुआ है। इस पोलिंग केंद्र के मतदान को रद्द कर फिर से चुनाव कराया जाना चाहिए। इस मामले में प्रतिक्रिया जानने के लिए लखनऊ के जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल राज शर्मा से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।

फोटो क्रेडिट - रितेश सिंह