30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Aadhar Card for Children: घर बैठे ही बनेगा बच्चों को आधार कार्ड, नहीं जाना होगा कहीं, जानिए कैसे

अब बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के लिए अभिभावकों को नहीं होगा भटकना। डाकघर में एक फोन कॉल करने पर क्षेत्र का पोस्टमैन ( डाकिया ) आपके घर पहुंच कर बच्चे का आधार कार्ड बनाने का काम तत्काल कर देगा। इसमें सिर्फ 15 साल तक के बच्चों के लिए ही आधार कार्ड मान्य होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Vivek Srivastava

•

Updated: 29 Mar 2022, 6:43 PM IST

Aadhar Card for Children: घर बैठे ही बनेगा बच्चों को आधार कार्ड, नहीं जाना होगा कहीं

Aadhar Card for Children: घर बैठे ही बनेगा बच्चों को आधार कार्ड, नहीं जाना होगा कहीं

अभिभावकों को अब अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए इधर- उधर भटकना नहीं पड़ेगा। डाकघर उन अभिभावकों के लिए एक अच्छी खबर लेकर आया है जो अपने छोटे बच्चों का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें टाइम नहीं मिल पा रहा है। डाकघर ने इसके लिए इंतजाम किए हैं। बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए अब कहीं दूर जाने की जरूरत नहीं है। डाकघर में एक फोन कॉल करने पर क्षेत्र का पोस्टमैन ( डाकिया ) आपके घर पहुंच कर बच्चे का आधार कार्ड बनाने का काम तत्काल कर देगा।

हेड पोस्टऑफिस ( प्रधान डाकघर ) में जन सामान्य का आधार कार्ड बनाने का कार्य पहले से कर रहा है। अब 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड घर पर बनाने के लिए पोस्टमैन को प्रशिक्षित किया गया है। इस काम को पूरा करने के लिए महिला एवं बाल कल्याण विभाग भी साझीदार है। सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एकाउंट खोलने में पड़ने वाली जरूरतों को पूरा करने के लिए यह पहल की गई है।

यह भी पढ़ें: Pan Card: एक दिन का और है वक्त, 31 मार्च के पहले ज़रूर कर लीजिए ये काम, वरना डिऐक्टीवेट हो जाएगा पैन कार्ड

ऐसे बनेगा बच्चों का आधार कार्ड

डाक विभाग 5 साल तक के बच्चों का आधार कार्ड बनाने के लिए बच्चे का आईडी प्रूफ के लिए अस्पताल सर्टिफिकेट या स्कूल का प्रमाण पत्र के साथ अभिभावकों का आधार कार्ड लेकर डाकिया अपने डिवाइस पर अपलोड करेगा और अन्य जानकारियां भरेगा। बच्चे का फिंगरप्रिंट, चेहरे और आंखों का स्कैन करेगा। इस प्रक्रिया के एक हप्ते बाद बच्चे का आधार कार्ड उसके अभिभावक को निर्गत कर दिया जाएगा। इस प्रक्रिया की शर्त यह है कि इसमें सिर्फ 15 साल तक के बच्चों के लिए ही आधार कार्ड मान्य होगा। नीले रंग में बने इस आधार कार्ड से बच्चा देश-प्रदेश की सभी योजनाओं का लाभ पा सकेगा।

यह भी पढ़ें: Ration Card: फ्री राशन का मिलना हो जाएगा बंद, अगर नहीं किया ये काम