
आज का राशिफल 15 अप्रैल : जाने शिव का शक्तिशाली मन्त्र जो बदल देता हैं आप की सोच साथ ही वृष,मिथुन,कर्क,मीन राशिवालों का कैसा रहेगा दिन
Ritesh Singh
लखनऊ , शिव का नाम आते ही मन में एक अलग सी शांति सी महसूस होती हैं। शिव वो शक्ति हैं जिसका को अंत नहीं जो भी भगवान् शिव की शरण में आता हैं उसको सभी दुःखों से मुक्ति मिल जाता हैं। पंडित शक्ति मिश्रा ने कहाकि अगर एक भार भी जीवन में ऐसा अनुभव होकि अब जीना बेकार हैं तो एक बार शिव का वो शक्ति शाली मन्त्र का जप जरूर करें आप खुद महसूस करेंगे कि आप के अंदर किस तरह से तब्दीली आई हैं।
मन्त्र
ॐ नमः शिवाय
न वेत्ति तो यस्य गुण प्रकर्ष
स तं सदा निन्दति नाऽत्र चित्रम् ।
यथा किरती करिकुम्भलब्धां
मुक्तां परित्यज्य बिभर्ति गुञ्जाम् ।।
इसमें कोई आश्चर्य नहीं की व्यक्ति उन बातो के प्रति अनुदगार कहता है जिसका उसे कोई ज्ञान नहीं. उसी प्रकार जैसे एक जंगली शिकारी की पत्नी हाथी के सर का मणि फेककर गूंजे की माला धारण करती है।
गीता -: संख्यायोग
प्रसादे सर्वदुःखानां हानिरस्योपजायते ।
प्रसन्नचेतसो ह्याशु बुद्धिः पर्यवतिष्ठते ॥
अन्तःकरण की प्रसन्नता होने पर इसके सम्पूर्ण दुःखों का अभाव हो जाता है और उस प्रसन्नचित्त वाले कर्मयोगी की बुद्धि शीघ्र ही सब ओर से हटकर एक परमात्मा में ही भलीभाँति स्थिर हो जाती है॥,65॥,
दैनिक राशिफल Daily Horoscope
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।
नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।
विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।
जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत ।।
मेष (Aries)
आज के दिन व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। सेहत का रखे ख्याल। शिव को जल चढ़ाये।
वृष (Taurus)
व्यावसायिक लंबी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। नए काम प्राप्त होंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। लॉटरी-सट्टे से दूर रहें। किसी पुराने अटके काम के होने से उत्साह व प्रसन्नता की वृद्धि होगी। चोट व रोग से बचें।
मिथुन (Gemini)
किसी भी प्रकार से धनहानि के योग हैं। लापरवाही न करें। कोई बड़ा खर्च एकाएक सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।कुसंगति से बचें। धनार्जन होगा।
कर्क (Cancer)
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दूसरे आपकी बात मानेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। चोट लग सकती है। व्यावसायिक यात्रा का कार्यक्रम लाभ देगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नए काम मिलेंगे।
सिंह( Leo )
किसी अनहोनी की आशंका रह सकती है। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध हो सकते हैं। भाग्य का साथ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।
कन्या (Virgo)
जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। यात्रा सफल रहेगी। कोर्ट-कचहरी तथा सरकारी कार्यालयों में अटके काम अनुकूल रहेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें।
तुला (Libra)
दुष्टजनों से सावधान रहें। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी आवश्यक है। शारीरिक हानि की आशंका है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेवजह विवाद हो सकता है। जोखिम उठाने वाले कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। धैर्य रखें।
वृश्चिक (Scorpio)
दांपत्य जीवन मधुर रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। उत्साह व प्रसन्नता से कार्य कर पाएंगे। चोट लग सकती है। किसी उलझन में पड़ सकते हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। प्रमाद न करें।
धनु ( Sagittarius)
ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय हो सकता है। प्रतिद्वंद्वी रास्ता छोड़ देंगे। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा।
मकर ( Capricorn )
व्यस्तता के चलते थकान रह सकती है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य उत्साह व लगन से कर पाएगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। छोटी-मोटी मनोरंजक यात्रा हो सकती है। संगीत आदि में रुचि रहेगी।
कुंभ (Aquarius)
वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रेम-प्रसंग में तनाव रह सकता है। समय पर कार्य न होने से क्षोभ उत्पन्न होगा। कोई दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी। धनहानि के योग हैं, प्रयास करते रहें।
मीन (Pisces)
लेन-देन में सावधानी रखें। आय में वृद्धि होगी। पहले की गई मेहनत का फल मिलेगा। समाजसेवा करने की इच्छा जागृत होगी। मान-सम्मान मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।
Published on:
15 Apr 2019 07:00 am
