3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संविधान के साथ किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ नहीं होने देंगे – संजय सिंह

भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने भारत को आजादी द‍िलाने के ल‍िए अपना सब कुछ न्योछावर किया - सभाजीत सिंह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ritesh Singh

•

Updated: 14 Aug 2021, 8:42 PM IST

संविधान के साथ किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ नहीं होने देंगे - संजय सिंह

संविधान के साथ किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ नहीं होने देंगे - संजय सिंह

लखनऊ : आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश संयोजक और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शन‍िवार को राजधानी लखनऊ में हजारों लोगों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। त‍िरंगा यात्रा के जरिये स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया गया । यात्रा पार्टी कार्यालय से शुरू होकर सामाजिक परिवर्तन प्रतीक स्थल पर पहुंचकर समाप्‍त हुई। इस मौके पर संजय स‍िंह ने यात्रा में शामि‍ल सभी साथियों को स्‍वतंत्रता द‍िवस की बधाई दी।

इस दौरान संजय सिंह ने कहा कि तिरंगा यात्रा का समापन बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के सामने समाजिक परिवर्तन स्थल पर समापन किया गया । आम आदमी पार्टी की विशाल तिरंगा यात्रा नफरत फैलाने वाली और तानाशाह भाजपा सरकार को बाबा साहब की प्रतिमा के सामने संकेत दे रही है कि संविधान के साथ किसी भी कीमत पर छेड़छाड़ नहीं होने देंगे । हिंदुस्तान में भाई चारे और अमन चैन को कायम करेंगे ।

तिरंगे के तले उत्तर प्रदेश की अत्याचारी और भ्रष्टाचारी सरकार के खिलाफ यात्रा निकालकर प्रदेश की जनता को एक खुशहाल सरकार देने का वादा करती है। संजय सिंह ने कहा कि देश की आन बान और शान है तिरंगा। हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाई आपस में सब भाई भाई, इस समरसता की भावना को जो रौंदेगा आम आदमी पार्टी उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। इससे पहले पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ निकाली गई यह तिरंगा यात्रा गोमतीनगर स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर मिठाई वाले चौराहे से होते हुए सामाजिक परिवर्तन स्‍थल पर पहुंची।

प्रदेश अध्‍यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने हमें आजादी द‍िलाने के ल‍िए अपना सब कुछ न्योछावर कर द‍िया। समाज में समरसता की भावना पैदा करने के लिए बनाए गए सामाज‍िक पर‍िवर्तन चौक पर आम आदमी पार्टी की यह तिरंगा यात्रा संपन्न हुई, तो इसके जरिये सबको सौहार्द और सामाज‍िक समरसता का संदेश द‍िया गया। यात्रा में बड़ी संख्‍या में युवा देश भक्ति नारे लगाकर लोगों में जोश भरते नजर आए। समापन के मौके पर पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं ने भी एक-दूसरे को स्‍वतंत्रता द‍िवस की शुभकामना दी।