10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस तरह आम आदमी पार्टी बिगाड़ेग सकती है सपा और बसपा का खेल

यूपी में 15 सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है आप।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 13 Aug 2018, 10:04 PM IST

aap

इस तरह आम आदमी पार्टी बिगाड़ेग सकती है साप और बसपा का खेल

लखनऊ. आम आदमी पार्टी सपा और बसपा गठबंधन का खेल बिगाड़ सकती है। उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी १५ सीटों पर लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है। महागठबंधन में आप शामिल नहीं होगी। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने साफ तौर पर कह चुके हैं कि वे महागठबंधन में शामिल नहीं होंगे। अब आप लोकसभा 2019 चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इससे यह तय है कि आप यूपी में सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान पहुंचाएगी। वहीं आप यूपी में अगल से चुनाव लड़ती है तो इसका फायदा बीजेपी को होगा।

सपा-बसपा और कांग्रेस के वोटों में आप लगाएगी सेंध
आम आदमी पार्टी यूपी में लोकसभा का चुनाव लड़ेगी तो भाजपा को उतना नुकसान नहीं होगी जितना की सपा-बसपा और कांग्रेस को होगा। आम आदमी पार्टी पिछड़े, दलित और मुस्लिम वोटों में ही सेंध लगाएगी। ऐसे में यह निश्चित है कि आप यूपी में महागठबंधन का खेल बिगाड़ सकती है। वहीं भाजपा की भी यही चाहती होगी की आप यूपी में अधिक से अधिक सीटों पर चुनाव लड़े।

आम आदमी पार्टी पंजाब, हरियाणा और दिल्ली जैसे उत्तर भारत के राज्यों पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए करीब 100 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी। वहीं यूपी में आप लगभग 15 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। इस जानकारी आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने दी। उनके मुताबिक पार्टी को लगता है है कि सभी सीटों पर चुनाव लडऩे का मतलब नहीं है। इसलिए हमारी पार्टी की योजना है कि करीब 80 से 100 सीटों पर लोकसभा चुनाव लडऩे की। जहां हम नतीजे अपने पक्ष में लाने के मकसद से बेहतर स्थिति में होंगे।
आम आदमी पार्टी यूपी और बिहार में लोकसभा की कुछ सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों की मानें तो यूपी में आप 15 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी में है।
2014 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल वाराणसी से नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़े थे, वहीं कुमार विश्वास अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ अपनी किस्मत आजमाए थे। वहीं एक्टर जावेद जाफरी लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़े थे।