6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

संजय सिंह का ट्वीट- योगी जी, आपके स्कूलों की बदहाली उजागर करते रहेंगे

आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि 'आप' प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के घर पुलिस का घेरा लगाकर आतंकित करने की कोशिश कायराना हरकत है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Hariom Dwivedi

•

Updated: 28 Dec 2020, 5:18 PM IST

sanjay_singh1.jpg

Samjay Singh

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
लखनऊ. आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को ट्वीट करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार को घेरा। संजय सिंह ने ट्वीट में एक टीवी चैनल का स्क्रीन शॉट शेयर किया, जिसमें ब्रेकिंग न्यूज चल रही थी कि लखनऊ में आप का प्रवक्ता किया किया नजरबंद। आप के यूपी प्रभारी संजय सिंह ने ट्वीट में लिखा कि योगी आदित्यनाथ जी आपको मेरा सुझाव है कि 'आम आदमी पार्टी' के सभी नेताओं को जेल में डाल दो लेकिन हम तो आपके स्कूलों की बदहाली उजागर करते ही रहेंगे। आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी के घर पुलिस का घेरा लगाकर आतंकित करने की कोशिश कायराना हरकत है। खबर लिखे जाने तक संजय सिंह के ट्वीट को करीब 500 लोग रिट्वीट कर चुके हैं।


यह भी पढ़ें : राजनीतिक गलियारों में छाये रहे 10 मुद्दे, इस वर्ष भी इन्हीं पर होगा फोकस