देवरिया. बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) को लगातार झटका लग रहा है। अब उपचुनाव में मिली हार के बाद अभयनाथ त्रिपाठी (Abhaynath Tripathi) ने बहुजन समाज पार्टी छोड़ दी है। यही नहीं उन्होंने मायावती (Mayawati) पर कई आरोप लगाए हैं। त्रिपाठी ने कहा है कि पार्टी में उन्हें मानसिक व आर्थिक प्रताड़ना दी जा रही थी। पार्टी की गलत नीतियों से आजिज आकर आज इस्तीफा दिया है। अभयनाथ त्रिपाठी ने हाल में देवरिया (Deoria upchunav) सीट से उपचुनाव लड़ा था, जिसमें 22069 मतों के साथ वह तीसरे स्थान पर रहे। बसपा सात में से एक भी सीट नहीं जीत पाई थी। केवल बुलंदशहर सीट पर बसपा दूसरे पायदान पर रही। अभयनाथ इससे पहले आम चुनाव में भी देवरिया सीट से लड़े थे। उसमें भी वह हारे थे।