उत्तराखंड के श्रीनगर में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। खिर्सू कठुली लिंक मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। हादसे में दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत की हो गई। जबकि दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि वाहन में सात लोग थे। जिसमें से दो घायलों को निकाला गया है। वहीं एक व्यक्ति सुरक्षित है। पुलिस सूत्रों के अनुसार कार खिर्सू से कठुली गांव को जा रही थी। तभी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।