
x
लखनऊ. साफ और स्वच्छ पर्यावरण में रहना हर किसी की तमन्ना होती है। लेकिन सड़कों पर गंदगी, खुले में कचरा जलाना आदि स्वच्छ पर्यावरण की छवि को धूमिल करते हैं। विश्व पर्यावरण दिवस पर लखनऊ शहरी निकाय ने 'बीट एयर पॉल्यूशन' की थीम पर काम करते की तैयारी की है। इसके तहत खुले में कचरा जलाने और सूखी पत्तियां जलाने वाले लोगों के खिलाफ शहरी राज्य निकायों को सूचना देने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। खुले में कचरा जलाने वालों पर सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स 2016 के तहत कार्रवाई की जाएगी। यह कदम पौधारोपण को बढ़ावा देने के लिए है।
इको-फ्रेंडली तरीके से हो इस्तेमाल
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत शासन ने गाइडलाइन जारी की है। इसके तहत कहा गया है कि शहरी निकाय अपने मद में आय से पहले कूड़े का निस्तारण करें। इसके बाद उस पैसे का इस्तेमाल अन्य कामों के लिए किया जाए। राज्य मिशन निदेशालय के निर्देश के मुताबिक यह अभियान चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा कि वे सूखी पत्तियों को जलाने की बजाय उसे शहरी निकाय को दें निकाय उनका इको-फ्रेंडली तरीके से इस्तेमाल कर सके।
पॉलीथीन इस्तेमाल पर सख्ती
स्वच्छता मिशन के तहत अधिकारियों को पॉलीथीन के इस्तेमाल पर सख्ती बरतने के आदेश दिए गए हैं। लगातार ऐसे अभियान चलाए जाने को कहा गया है जिसमें पॉलीथीन बनाने वालों से लेकर इस्तेमाल करने वालों तक की धरपकड़ की जा सके।
Published on:
04 Jun 2019 01:32 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
