20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लखनऊ
ढोल-नगाड़े के साथ दूल्हे अंगद सैनी पहुंचे अपनी दुल्हनिया अदिति सिंह को लेने, देखें वीडियो, भाजपा नेताओं ने भी की शिरकत
Play video

ढोल-नगाड़े के साथ दूल्हे अंगद सैनी पहुंचे अपनी दुल्हनिया अदिति सिंह को लेने, देखें वीडियो, भाजपा नेताओं ने भी की शिरकत

रायबरेली से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह आखिरकार अंगद बेदी के साथ शादी के बंधन में बंध गई।

Google source verification

लखनऊ

image

Abhishek Gupta

Nov 21, 2019

लखनऊ. पंजाब के कांग्रेस विधायक अंगद सैनी ढोल नगाड़े व गाजे बाजे के साथ अपनी दुल्हनिया अदिति सिंह को लेने पहुंचे। पत्रिका के हाथ लगे वीडियो में अंगद सैनी बारात लेकर शादी समारोह तक पहुंचते नजर आ रहे हैं। वहीं उनके परिवार वाले व दोस्त खूब डांस करते दिख रहे हैं। अदिति सिंह भी लहंगे में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। यह पूरा कार्यक्रम दिल्ली के जोरबाग होटल में हुआ है।

ये भी पढ़ें- शादी के दिन अदिति सिंह ने जारी की खास तस्वीर, पिता को याद करते हुए दिया बड़ा भावुक बयान

भाजपा के दिग्गज भी पहुंचे शादी में-

अदिति की शादी में कांग्रेस, सपा के अतिरिक्त भाजपा के भी कई दिग्गज नेता पहुंचे। इनमें कांग्रेस सांसद मनीश तिवारी, कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह, सपा की पूर्व प्रवक्ता रही पंखुड़ी पाठक, भाजपा यूपी मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्या, भाजपा मंत्री संदीप सिंह जैसे नाम शामिल हैं। इनके अलावा, रायबरेली बछरावां से भाजपा विधायक रामनरेश रावत, सरैनी से भाजपा विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह, सपा के पूर्व विधायक पंजाबी सिंह ने भी शादी में शिरकत की।

ये भी पढ़ें- होमगार्ड मामले में लखनऊ में हुआ बहुत बड़ा घोटाला, एक ही थाने में हुआ लाखों का गबन, डीजीपी ने तुरंत सभी जिलों में जारी किए निर्देश

Aditi Singh

बेहद सरल तरीके से हुई शादी-

अदिति सिंह के पिता अखिलेश सिंह का देहांत इसी साल अगस्त माह में हुआ था, इस कारण शादी समारोह काफी सरल रखा गया। इसके बाद पंजाब में दो दिन बाद रिसेप्शन होगा, वहीं रायबरेली में भी एक कार्यक्रम होने की संभावना है।

Aditi Singh