25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Lucknow / शिवपाल के बाद अब आदित्य यादव ने अखिलेश के लिए कही बड़ी बात, सपाई हुए सचेत

शिवपाल के बाद अब आदित्य यादव ने अखिलेश के लिए कही बड़ी बात, सपाई हुए सचेत

सपा अध्यक्ष के लिखाफ मोर्चा उतारेगा प्रत्याशी।  
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Ashish Kumar Pandey

•

Updated: 11 Oct 2018, 2:40 PM IST

adity yadav

शिवपाल के बाद अब आदित्य यादव ने अखिलेश के लिए कही बड़ी बात, सपाई हुए सचेत

कन्नौज. समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के पुत्र आदित्य यादव ने भी सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गढ़ में मजबूत प्रत्याशी उतारा जाएगा और जीत हासिल कर उनके किले को ढहाने का काम सेक्युलर मोर्चा करेगा। मोर्चा सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र को छोड़ प्रदेश प्रदेश की सभी लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा। न्होंने कहा कि दीपावली से पहले ही कन्नौज के प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा।

दीपावली से पहले होगा प्रत्याशी घोषित

कन्नौज के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ठठिया के विशिष्ट मंडी कट पर सैफई से लखनऊ जाते समय आदित्य यादव यहां कुछ समय के लिए रुके। जहाँ उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हराकर उनके गढ़ में जीत का परचम लहराना है। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले ही कन्नौज के प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा। इस मौके पर पार्टी सदस्यों राजेश यादव, राजेंद्र ङ्क्षसह धुआंधार, संजय यादव, प्रशांत पांडेय, हरिओम शुक्ला, शिवम यादव, दिनेश दुबे, अनिल कुशवाहा आदि ने स्वागत किया।

शिवपाल ने भी दिए थे बड़े संकेत
अभी कुछ दिन पहले सैफई से लखनऊ जाते समय आगरा-एक्सप्रेस-वे पर शिवपाल यादव कुछ समय के लिए ठठिया के विशिष्ट मंडी कट पर रुके थे जहां सपा से नाराज कई नेताओं ने उनसे मुलाक़ात की थी और कईयों ने फोन पर बात करके कुछ अलग ही संकेत दिए थे। जिसके बाद माना जा रहा है कि शिवपाल सिंह यादव अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके गढ़ में तगड़ा झटका दे सकते हैं। अब समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में सपा के कई बड़े नेताओं को शामिल करने की तैयारी है। ये वे लोग हैं जो सपा में उपेक्षित हैं। इनमें एक बड़ा मुस्लिम चेहरा भी है जो मोर्चा के जिलाध्यक्ष की कमान संभाल सकता है।