लखनऊ. यूपी में श्रमिकों (Migrant Labourers) के बच्चे भी अब नामी प्राइवेट स्कूल (Praivate Schools) में पढ़ सकेंगे। इसके लिए 10 जुलाई तक आवेदन किए जा सकते हैं। यही नहीं बल्कि बच्चों के यूनिफॉर्म से लेकर किताब कॉपी तक के खर्च के लिए सरकार पांच हजार रुपये देगी। उधर, सरकारी स्कूलों के नामांकन करते समय श्रमिकों के बच्चों को कक्षाओं में प्रवेश देने का निर्देश पहले ही दिया जा चुका है।