2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के नेताओं का नया प्लेटफॉर्म बना इंस्टाग्राम, फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़

यूपी के नेताओं का नया प्लेटफॉर्म बना इंस्टाग्राम, फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Prashant Srivastava

•

Updated: 1 Jan 2019, 5:01 PM IST

gg

यूपी के नेताओं का नया प्लेटफॉर्म बना इंस्टाग्राम, फॉलोअर्स बढ़ाने की होड़

प्रशांत श्रीवास्तव, लखनऊ. आगामी लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया का अहम रोल होने वाला है। इस बात का अंदाजा यूपी के नेताओं को भी है। इसी को ध्यान में रखते हुए वे हर प्लेटफॉर्म पर एक्टिव हो गए हैं। अधिकतर नेता फेसबुक और ट्वीटर पर तो एक्टिव थे ही लेकिन इन दिनों इंस्टाग्राम पर भी एक्टिव हो गए हैं। दरअसल इंस्टाग्राम पर युवा यूजर लगातार बढ़ रहे हैं इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी के नेताओं ने इंस्टाग्राम पर भी प्रोफाइल बना लिए हैं। नेताओं की टीम द्वारा प्रोफाइल के साथ-साथ फैन क्लब प्रोफइल भी बनाए जा रहे हैं।

फॉलोअर्स की संख्या में सीएम योगी सबसे आगे

यूपी में लगभग सभी दलों के नेता इंस्टाग्राम पर एक्टिव हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केपी मौर्य, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, यादव परिवार की छोटी बहू अपर्णा यादव, कांग्रेस की युवा विधायक अदिति सिंह समेत तमाम नेता इंस्टाग्राम पर एक्टिव दिख रहे हैं। इसके अलावा बीजेपी, कांग्रेस व सपा के कई अन्य नेताओं
ने भी इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बना लिया है। कांग्रेस विधायक अदिति सिंह का कहना है कि उनके जितने भी युवा समर्थक हैं ज्यादातर इंस्टाग्राम पर हैं, इसी कारण फेसबुक पेज, ट्वीटर प्रोफाइल के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम प्रोफाइल भी बना लिया।

हर दल हुआ एक्टिव

बता दें कि इंस्टा पर पीएम नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी समेत तमाम राष्ट्रीय नेता भी एक्टिव हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इनके दलों के क्षेत्रीय नेता भी इंस्टाग्राम पर लगातार एक्टिव हो रहे हैं। इसके अलावा पार्टियों के कई प्रवक्ताओं ने भी इंस्टाग्राम पर प्रोफाइल बना लिया है।

बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी का कहना है कि सोशल मीडिया के जितने भी प्लेटफॉर्म हैं उसका इस्तेमाल राजनैतिक दल करना चाहते हैं। ऑडियो, वीडियो और इमेज फॉर्मेट के जरिए में हम अपना मैसेज जनता को देना चाहते हैं। इनका काफी इंम्पैक्ट भी पड़ता है। हम हर प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति बढ़ाना चाहते हैं। इंस्टाग्राम नया प्लेटफॉर्म है और लगातार युवाओं की संख्या इस पर बढ़ रही है। यही कारण है कि राजनीतिक दल भी इस पर एक्टिव हो गए हैं।

जानें किसके कितने हैं फॉलोअर्स

सीएम योगी- 8 लाख 97 हजार फॉलोअर्स (लगभग)
राजनाथ सिंह-4 लाख 34 हजार फॉलोअर्स (लगभग)
अखिलेश यादव- 2 लाख 83 हजार फॉलोअर्स (लगभग)
डिंपल यादव- 30 हजार (लगभग)
अदिति सिंह -48 हजार (लगभग)
अपर्णा यादव- 30.5 हजार (लगभग)

यू-ट्यूब चैनल का भी बढ़ा क्रेज

इन दिनों फेसबुक, ट्वीटक, इंस्टाग्राम के अलावा नेताओं में यू-ट्यूब चैनल का भी क्रेज बढ़ा है। कई नेता अपनी स्पीच अपने यू-ट्य़ूब चैनल पर अपलोड कर रहे हैं। इसके अलावा पार्टी प्रवक्ता टीवी डिबेट शो में रखे गए अपने विचारों को यू-ट्यूब चैनल पर साझा कर रहे हैं। यू-ट्यूब लाइव व फेसबुक लाइव फीचर का भी वे काफी इस्तेमाल कर रहे हैं।