कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार को लखनऊ के BKT और इटौंजा क्षेत्र में खाद के स्टाक और दामों की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय दुकानों पर स्वयं खाद खरीदने का प्रयास किया। यहां दुकानदार ने उन्हें अधिक दाम में खाद चेप दी। एक बोरी यूरिया का दाम 266 रुपए है लेकिन दुकानदार ने 300 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से रेट लगाया। वहीं अगर डीएपी की बात करें तो 1350 रुपए एक बोरी कीमत है, जबकि दुकानदार ने डीएपी को मंत्री जी को 1500 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से दी। खाद पर हुई कृषि मंत्री के साथ ठगी पर उन्होंने कहा कि, 'स्वयं खाद खाद की खरीदारी की और दुकानदार ने मुझे अधिक दामों में खाद बेची। इस प्रकार से अंदाजा लगाया जा सकता है कि किसानों की स्थिति क्या होगी।'