23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अखिलेश, मुलायम, शिवपाल आए एक ही मार्ग पर, अब तक थे अलग-अलग

चुनाव के बाद से अखिलेश यादव ज्यादा सक्रिय नहीं दिख रहे। मुलायम सिंह यादव भी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से नाखुश हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 1 Jun 2019, 3:42 PM IST

akhilesh shivpal mulayam

akhilesh shivpal mulayam

लखनऊ. समाजवादी पार्टी वर्तमान में लोकसभा चुनाव में मिली केवल पांच सीटें से असंतुष्ट होकर नए रणनीति पर विचार विमर्श कर रही है। चुनाव के बाद से अखिलेश यादव राजनीतिक गतिविधियों में ज्यादा सक्रिय नहीं दिख रहे हैं। मुलायम सिंह यादव भी पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से नाखुश हैं। वहीं शिवपाल सिंह यादव भी प्रसपा लोहिया के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं है। लेकिन इस बीच यह सभी अप्रत्यक्ष रूप से ही सही करीब आ गए हैं। दरअसल अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव व शिवपाल यादव के आवास आस पास ही हो गए हैं। विक्रमादित्य मार्ग इन सभी के आशियाने हैं। गुरुवार को ही अखिलेश यादव पत्नी डिंपल व बच्चों के साथ 1- विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित अपने नए आवास में शिफ्ट हो गए।

ये भी पढ़ें- जहरीली शराब से मौत के मामले पर अखिलेश ने योगीराज पर कह दी बहुत बड़ी बात

अखिलेश परिवार के साथ हुए शिफ्ट-

अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव व बच्चों के साथ पहले हवन पूजन किया, उसके बाद नए घर में शिफ्ट हुए। इसकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है, जिसमें सपा अध्यक्ष परिवार के साथ हवन पूजन करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में वे अपने घर से बाहर अपने परिवार के साथ दिख रहे हैं। इस मौके पर मुलायम सिंह यादव नहीं दिखे। बताया जा रहा है कि वे दिल्ली में हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए थे, जिस कारण वे गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पाए।

ये भी पढ़ें- घर का भेदी लंका ढाए, सोनिया के लिए विभीषण साबित होंगे उनके खासमखास रहे यह नेता..

8 विक्रमादित्य मार्ग पर है मुलायम का घर-

वहीं मई के मध्य में समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव भी 8 विक्रमादित्य मार्ग पर स्थित अपने नवनिर्मित आवास में शिफ्ट हुए है। गृह प्रवेश कार्यक्रम में उनकी बहुएं डिंपल यादव, अपर्णा यादव, भाई शिवपाल सिंह की पत्नी सरला सिंह, बेटी अनुभा व परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

गोल्फ सिटी में रह रहे थे मुलायम-अखिलेश-

यूपी में भाजपा सरकार आने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने यूपी के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकारी बंगला खाली करने का आदेश दिया। जिसके बाद अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव दोनों ही अपना सरकारी आवास खाली कर सुशांत गोल्फ सिटी के विला में रहने लगे। विला नंबर सी-2/190 में अखिलेश यादव, तो सी-3/12 में मुलायम यादव परिवार के साथ रह रहे थे। इस दौरान विक्रमादित्य मार्ग पर उनके नए बंगले तैयार हो रहे थे।

शिवपाल का आवास मुलायम के घर के पीछे-

विक्रमादित्य मार्ग पर ही मुलायम सिंह यादव के आवास के पीछे उनके छोटे भाई शिवपाल सिंह यादव का सरकारी आवास है, जो योगी सरकार ने उन्हें पिछले वर्ष अक्टूबर में अलॉट किया था। पहले ये घर मायावती को मिला हुआ था। उस वक्त चर्चा थी कि सपा छोड़ने के बाद शिवपाल की सीएम योगी से नजदिकियां बढ़ रही है। हालांकि लोकसभा चुनाव में इसके कोई ठोस प्रमाण नहीं मिले। बहरहाल अखिलेश, मुलायम व शिवपाल में भले ही विचारों में मतभेद हों, लेकिन इनके घर करीब होने से सपाईयों में खुशी की लहर है।