
Akhilesh Yadav
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की सत्ता से भले ही समाजवादी पार्टी हट चुकी हो, लेकिन पार्टी के अध्य्क्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की लोकप्रियता दिन दूनी रात चौगुनी होती जा रही है। जमीनी स्तर पर तो वो लोगों में खासे चर्चित चेहरे है हीं, सोशल मीडिया पर भी उनका कोई सानी नहीं हैं। यहां तक की देश के कई राज्यों के सीएम, मंत्री और लोकप्रिय चेहरों को पछाड़ते हुए अखिलेश काफी ऊपर हैं। इसमें सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनसे कोसो पीछे है हीं। दूसरे राज्य जैसे महाराष्ट्र, बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री भी अखिलेश यादव को आस-पास भी नहीं हैं।
अखिलेश के फॉलोअर्स 80 लाख के पार-
बुधवार को अखिलेश के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या 80 लाख के आंकड़े को पार गई गई। मौजूदा वक्त में सोशल मीडिया ट्विटर पर उनके 80 लाख 57 हजार फॉलोअर्स हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश से 13 लाख 17 हजार फॉलोअर्स से पीछे हैं। राहुल के वर्तमान में 67 लाख 40 हजार फॉलोअर्स हैं।
इन मुख्यमंत्री और नेताओं का ये है हाल-
एमपी के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 46 लाख 61 हजार फॉलोअर्स हैं। आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के 43 लाख 67 हजार फॉलोअर्स हैं। बिहार के सीएम नीतीश कुमार के ट्विटर पर 42 लाख 10 हजार फॉलोअर्स हैं। राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीब 34 लाख फॉलोअर्स हैं। तो वहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के करीब साढ़े 27 लाख फॉलोअर्स हैं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फॉलोअर्स की संख्या करीब 26 लाख है।
ट्विटर पर फॉलोअर्स की ये है लिस्ट-
यूपी के पूर्व सीएम, सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव - 80 लाख 57 हजार
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी - 67 लाख 40 हजार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री- शिवराज सिंह चौहान 46 लाख 60 हजार
आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव - 43 लाख 67 हजार
बिहार के सीएम नीतीश कुमार - 42 लाख 10 हजार
राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे - 33 लाख 90 हजार
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी - 27 लाख 40 हजार
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ - 25 लाख 80 हजार
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस- 20 लाख 92 हजार
भाजपा सांसाद वरुण गांधी- 11 लाख 13 हजार
Published on:
25 Apr 2018 06:01 pm
