लखनऊ. समाजवादी पार्टी (samajwadi party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इन दिनों मीडिया की लाइमलाइट से काफी बाहर है। वह बयान देने से बच रहे हैं। किसी भी सार्वजनिक मंच पर भी वे दिख नहीं रहे। ट्विटर पर उनकी चिरैया भी शांत बैठी है। वहीं इन दिनों यूपी में कई राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, इनमें यूपी सरकार का ओबीसी (OBC) की जातियों को अनुसूचित जातियों (SC) में शामिल करने का फैसला मुद्दा बना हुआ है, लेकिन अखिलेश ने सामने आकर इस पर कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी। हां, एक ट्वीट जरूर किया था, लेकिन जो आक्रमक प्रहार वह पूर्व में किया करतेथे, वह फिलहाल नहीं दिख रहा है। चुनाव में खराब प्रदर्शन व गठबंधन की पार्टी बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) सुप्रीमो मायावती (Mayawati) द्वारा हाथ छिटकने के बाद से तो अखिलेश निःशब्द हैं। बहरहाल वे संसद (Lok Sabha) में भी अनुपस्थिति नजर आ रहे हैं, जिसको लेकर चर्चा हो रही है।