15 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिलेश की एक झलक पाने के लिए खड़े रहे सैकड़ों लोग

गर्मी के बावजूद खड़े रहे

2 min read
Google source verification
akhilesh yadav

Akhilesh Yadav नेता प्रतिपक्ष विधान परिषद अहमद हसन सहित एक दर्जन लोगों, जिनमें कुछ स्थानीय पार्षद भी शामिल थें, उनके घर जाकर ईद की मुबारकबाद और भविष्य के लिये शुभकामनायें दी। Rajendra Chaudhary ने बताया कि सबसे दिलचस्प वाकया ईदगाह का रहा, जहाॅ अखिलेश यादव के पहुॅचते ही Akhilesh Yadav जिन्दाबाद के नारे लगने लगे। इमाम फिरंगी महली ने पूर्व मुख्यमंत्री Akhilesh Yadav का इस्तकबाल किया।

akhilesh yadav

Akhilesh Yadav ने कहा कि ईद सद्भाव, भाईचारा और सुख- शांति का संदेश देता हैं। हमारे देश में ईद, दिवाली, बड़ा दिन और नये साल के उत्सव हर्षाेल्लास से मनाये जाते हैं।

akhilesh yadav

Former Chief Minister Akhilesh Yadav ने सबका अभिवादन स्वीकार किया। सुबह से बजे से लेकर शाम तक Akhilesh Yadav जहाॅ से गुजर रहे थे, सैकड़ो की तादात में लोग रास्ते में गुलदस्ते लेकर खड़े थे और Akhilesh Yadav संघर्ष करो, हम आपके साथ हैं का नारा लगा रहे थे।

akhilesh yadav

व्यापार मण्डल, नौजवानों के संगठन ने कई स्थानों पर Akhilesh Yadav का फूल मालाओं से स्वागत किया। पूरे रास्ते युवाओं का जोश देखने लायक था। लोगों का कहना था कि आप फिर मुख्यमंत्री बनेगें। जबकि टीले वाले मस्जिद पर एक शायर ने कहा कि Akhilesh Yadav कल भी मुख्यमंत्री थें और कल भी रहेगें।

akhilesh yadav

Akhilesh Yadav आज लखनऊ में गरीब से गरीब लोगों से मिले साथ ही अवध के नवाब खानदान से मिले इसके अतिरिक्त राजा महमूदाबाद और प्रो0 अली से मिलकर ईद की बधाई दी।

akhilesh yadav

Samajwadi Party के मुख्य प्रवक्ता Rajendra Chaudhary ने कहा कि भारतीय समाज में त्योहारों से जीवंतता बनी रहती हैं। Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव त्योहारों में अपनी सक्रिय सहभागिता से जनता में मेल-मिलाप और भाईचारे का संदेश देते हैं। Akhilesh Yadav का व्यवहार हमेशा समाज में शांति और खुशहाली फैलाने का रहता हैं।